रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी को ट्वीट कर बिलासपुर से भोपाल कमर्शियल हवाई सेवाएं प्रारम्भ करने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा है की छत्तीसगढ़ को हवाई सेवा का असल फायदा तभी मिलेगा जब बिलासपुर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और मुम्बई जैसे महानगरों से जोड़ा जाएगा. यात्रियों की अधिक संख्या होने से आर्थिक रूप से भी ऐसा करना ज़्यादा लाभप्रद विकल्प होगा. उन्होंने आशा जताई है की केंद्र सरकार इस पर विचार करेगी.
http://जमीनी सच कांग्रेस सरकार के निकम्मेपन को साबित कर रहा : साय
30 अगस्त को बंद रहेगी मदिरा दुकानें
कोरबा. कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती किरण कौशल ने 30 अगस्त को मोहर्रम के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया है.30 अगस्त को जिले की समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानें, असैनिक विनोदगृह एवं मद्यभाण्डागार पूर्णतः बंद रखे जाने का आदेश जारी किया गया है. कलेक्टर श्रीमती कौशल ने अवैध शराब बेचने, परिवहन पर मनाही करते हुए इसका कड़ाई से पालन कराने के निर्देश आबकारी अधिकारियों को दिए हैं.
http://महिला पंचायत सचिव की हत्या, घर के अंदर चादर में लिपटा मिला शव
30 अगस्त तक आमजन के लिए बंद रहेगा कलेक्टर कार्यालय
रायगढ़. कलेक्टर भीम सिंह ने 30 अगस्त तक कलेक्टर कार्यालय को आमजनों के लिए बंद रखने के निर्देश दिए हैं. जिसका अनिवार्यत: पालन किया जाना है. उल्लेखनीय है कि रायगढ़ नगर पालिक निगम क्षेत्र को 30 अगस्त तक कंटेंटमेंट क्षेत्र घोषित किया गया है. जिसके तहत कलेक्टर कार्यालय को भी उक्त अवधि तक आमजनों के लिए बंद रखा जाएगा.







