रायपुर. स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. दरअसल, मुख्यमंत्री रविवार को रायपुर के इनडोर स्टेडियम में आयोजित जैन संतों के चातुर्मास कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे. वहां पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कहा कि उन्हें मीडिया के माध्यम से इसकी सूचना मिली है. अब तक उन्हें पत्र नहीं मिला है. उनके पास पत्र आएगा तो परीक्षण करा लेंगे. उन्होंने कहा कि कल उन्होंने फोन लगाया था, लेकिन फोन लग नहीं पाया. हमारे बीच सब तालमेल है. हम इस संबंध में चर्चा कर लेंगे.
https://‘ब्रह्मास्त्र’ का पहला गाना ‘केसरिया’ रिलीज, रणबीर-आलिया की दिखी रोमांटिक केमेस्ट्री
नदी-नालों और पुराने पुल-पुलियों को पार करते समय एहतियात बरतने की अपील
महासमुंद. मानसून के चलते शनिवार रात को भारी बारिश संभावित अतिवृष्टि, नदी-नालों के उफान तथा बाढ़ की स्थिति निर्मित होने की वजह से लोगों की जान की सुरक्षा के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता एवं तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश कलेक्टर ने दिए हैं. आगे भी भारी बारिश की संभावना को देखते हुए कलेक्टर श्री नीलेश कुमार क्षीरसागर ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा है कि नदी-नालों, पुराने पुल-पुलिया आदि को पार करते समय एहतियात बरतें. इसके साथ ही आपदा की जानकारी मिलने पर जिला स्तरीय बाढ़ कन्ट्रोल रूम +91-07723-223305 में इसकी सूचना दें। यह कंट्रोल रूम चौबीसों घंटे काम कर रहा है। महासमुंद जिले में चालू मानसून के दौरान विगत एक जून से आज 16 जुलाई तक 377 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई है.
https://शख्स ने जुगाड़ से बनाई ऐसी ‘अदृश्य’ सीढ़ी, वीडियो देख रह जाएंगे हैरान







