रायपुर. सिहावा विधानसभा में भेंट-मुलाकात के लिए रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर हेलिपैड पर विधायकों के टिकट काटे जाने से जुड़े एक सवाल पर कहा कि सरकारी योजनाओं का फायदा लोगों को मिल ही रहा है. पार्टी की बात करें तो विधानसभा के पांच उपचुनाव हुए, हमने जीते. लिटमस टेस्ट तो यही है कि नगरीय निकाय चुनाव में क्या रिजल्ट रहा. उपचुनाव में रिजल्ट क्या रहा. यह सारे चुनाव हम जीते हैं. जहां तक कैंडिडेट की बात है तो अभी तो भेंट-मुलाकात का कार्यक्रम चल रहा है. विधायकों को लगातार बता भी रहे हैं कि यह-यह काम आपको और करना है. अगर स्थिति सुधरेगी तो टिकट किसी का क्यों काटेंगे. अगर नहीं सुधरी तो फिर पार्टी तय करेगी.
https://RRR के ‘नाटू-नाटू’ गाने को मिला गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड
राहुल गांधी के तपस्वी और पुजारी वाले बयान से खड़े हुए विवाद पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरे देशों में एक धर्म है, एक ग्रंथ है, एक उनका ईष्ट है. हमारा देश ऐसा है जहां अलग-अलग मान्यता के लोग हैं. हम यह नहीं कह सकते हैं कि यह हमारा सर्वमान्य ग्रंथ है. हम गीता पढ़ते हैं, वेदों को मानते हैं, उपनिषद मानते हैं, रामायण को मानते हैं. हमारा कोई एक ग्रंथ नहीं है. हमारे बहुत सारे ग्रंथ हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि ये धर्मांतरण के नाम से राजनीति करते हैं. इनको मतलब नहीं है कोई धर्मांतरित हो रहा है, नहीं हो रहा है. भाजपा हल्ला करती है धर्मांतरण. यह अकेले छत्तीसगढ़ में हो रहा है ऐसी भी बात नहीं.
https://98 रनों पर ‘मांकडिंग आउट’ हो गए थे शनाका, रोहित ने वापस ली अपील







