रायपुर. कर्मचारी-अधिकारी संगठनों की हड़ताल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दो टूक कहा कि कर्मचारियों की मांग पर उन्होंने महंगाई भत्ता बढ़ा दिया. पुरानी पेंशन योजना लागू की, सप्ताह में पांच दिन ही काम की छूट दी, कर्मचारियों के हित में लगातार फैसले कर रहे हैं. इतना करने के बाद भी कोई हड़ताल करना चाहे तो उसकी इच्छा है. इसके बाद शासन अपना काम करेगा. रायपुर हवाई अड्डे पर प्रेस से चर्चा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कर्मचारियों से बातचीत के बाद ही 6% महंगाई भत्ता बढ़ाया गया. आधे संगठनों ने इसका स्वागत किया है.
https://नई नवेली दुल्हन ने दांतों से काटकर पति को किया घायल
दूसरे संगठन के लोग भी मुझसे मिलने आए थे. उनका कहना था कि एक परसेंट और बढ़ा दीजिए. अरे यह सौदेबाजी थोड़े हो रही है. अर्थव्यवस्था को देखते हुए हमने बढ़ाया है. पुरानी पेंशन योजना भी हमने लागू की है. मुख्यमंत्री ने कहा, जितनी सरकारी योजनाएं हैं, उसका भी लाभ कर्मचारियों को मिल ही रहा है. भाजपा के शासन में कई योजनाओं से कर्मचारियों को वंचित कर देते थे. हमारी योजनाओं में तो सरकारी कर्मचारी को बिजली बिल हाफ का भी लाभ मिल रहा है. राशन दे रहे हैं. अभी जो धान खरीदी हो रही है तो किसान परिवार से जुड़े कर्मचारियों को भी लाभ मिल रहा है.
https://खेसारी-आम्रपाली का गाना ‘करीहा कोठरिया में प्यार’ रिलीज







