আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मुख्यमंत्री ने धान पंजीयन की अवधि एक सप्ताह बढ़ाई, अब 17 तक होगा पंजीयन

Published on: November 10, 2020
---Advertisement---

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों की सुविधाओं को देखते हुए खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में धान खरीदी के लिए किसानों की पंजीयन अवधि में एक सप्ताह की बढ़ोतरी कर दी है. अब 17 नवंबर तक किसानों का पंजीयन होगा. इस संबंध में मुख्यमंत्री श्री बघेल से सांसद श्रीमती छाया वर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, विधायक सत्यनारायण शर्मा, कुलदीप जुनेजा, लखेश्वर बघेल, श्रीमती उत्तरी जांगड़े, प्रकाश नायक, भुवनेश्वर शोभाराम बघेल, कुंवर सिंह निषाद, विनोद सेवनलाल चंद्राकर के अलावा जगदीश, चंद्रशेखर शुक्ला, गणपत जांगड़े, अरुण भद्रा ने  मुलाकात कर किसानों की अपेक्षाओं से अवगत कराते हुए अवधि बढ़ाने की मांग की थी.

http://मुख्यमंत्री कल देंगे 23 नवीन तहसीलों की सौगात



जनप्रतिनिधियों ने पंजीयन प्रक्रिया से जुड़ी तकनीकी समस्याओं से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया, जिनका समाधान शीघ्रता से करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए हैं. श्री बघेल ने अधिकारियों से कहा है कि किसानों को धान बेचने में किसी भी तरह की अड़चन का सामना न करना पड़े, इस बात का पूरा ध्यान रखा जाए. जनप्रतिनिधियों ने मरवाही उप चुनाव में बड़े बहुमत से जीत के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई भी दी.

http://धान खरीदी के लिए बनेंगे नए खरीदी केन्द्र, एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई करने के निर्देश

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now