रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार शाम 4 बजे अपने रायपुर निवास कार्यालय में आयोजित समारोह में 15 संसदीय सचिवों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. शपथ लेने वाले संसदीय सचिवों में द्वारिकाधीश यादव, विनोद सेवनलाल चंद्राकर, चन्द्रदेव राय, शकुन्तला साहू, विकास उपाध्याय, श्रीमती अंबिका सिंहदेव, चिंतामणी महाराज, यू.डी. मिंज, पारसनाथ राजवाड़े, इंदरशाह मण्डावी, कुंवरसिंह निषाद, गुरूदयाल सिंह बंजारे, डॉ. रश्मि आशीष सिंह, शिशुपाल सोरी और रेखचंद जैन शामिल है.
http://रोजाना 10 हजार सैंपल जांच का लक्ष्य, जल्द शुरू होंगे तीन RTPCR लैब
सिंचाई विस्तार के लिए 28.43 करोड़ रुपए स्वीकृत
रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग द्वारा दुर्ग जिले में सिंचाई संसाधनों के विस्तार के लिए 28 करोड़ 43 लाख 83 हजार रुपए के कार्य स्वीकृत किया गया है. इन कार्यो के पूर्ण होने से किसानों को लगभग 1490 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा मिलेगी. जल संसाधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग जिले के विकासखंड पाटन की खारून नदी ओदरागहन क्रं-2 एनीकट निर्माण के लिए 8 करोड़ 83 लाख 38 हजार, तांदुला परियोजना के अंतर्गत मगरघट्टा, कापसी, सांकरा, माईनर का जीर्णोंद्धार एवं लाईनिंग कार्य के लिए 11 करोड़ 84 लाख 18 हजार तथा शिवनाथ नदी पर दनिया उद्वहन सिंचाई योजना के निर्माण हेतु 7 करोड़ 71 लाख 27 हजार रूपए की स्वीकृति दी गई है.
http://CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी, 88.78% स्टूडेंट्स हुए पास






