আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सीएम भूपेश ने पीएम मोदी से वैक्सीनेशन की कमी दूर करने, ऑक्सीजन उपलब्ध कराने का किया अनुरोध

Published on: May 16, 2021
---Advertisement---

रायपुर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज दूरभाष पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से प्रदेश में कोविड-19 के संबंध में विस्तृत चर्चा की. मुख्यमंत्री श्री बघले ने प्रधानमंत्री से कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए उनके और केन्द्र सरकार द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का छत्तीसगढ़ द्वारा पूरा पालन किया जा रहा है. राज्य में टेस्टिंग की संख्या में बढ़ोतरी की गई है. ट्रेसिंग में भी तेजी आई है. पॉजिटिविटी दर में निरंतर कमी आ रही है, मरीजों की संख्या घट रही है. प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष ध्यान दिया जा रहा है. जिन इलाकों में अभी भी केस बढ़ रहे हैं वहां अतिरिक्त टीमें लगाई गई हैं.

http://मुख्यमंत्री विवाह योजना व रेडी-टू-ईट में गड़बड़ी पर कार्रवाई नहीं, अनशन में अफसर

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को यह भी जानकारी दी कि प्रदेश में शासकीय और निजी कोविड अस्पतालों और केयर सेंटरों के बेडों की पूरी जानकारी आनलाइन की गई है ताकि कोई भी व्यक्ति आसानी से इनका लाभ ले सके. मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रधानमंत्री का राज्य में वैक्सीनेशन की कमी की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री से यह भी अनुरोध किया कि चूकि वर्तमान में ऑक्सीजन की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है कि अतः 80 प्रतिशत अस्पतालों को और 20 प्रतिशत छोटे-मोटे उद्योगों को उपलब्ध कराने की मंजूरी दी जाए ताकि ये उद्योग भी अपना काम प्रारंभ कर सके. प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री श्री बघेल की उक्त दोनो मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया है.

http://गांवों में कोरोना पर काबू पाने की कवायद, सरकार ने जारी की गाइडलाइंस

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now