नई दिल्ली. कलेक्टर रणबीर शर्मा को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है. हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जिसमें वह एक युवक के साथ बदसलूकी करते नजर आए थे. सीएम भूपेश ने ट्वीट कर कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से सूरजपुर कलेक्टर रणबीर शर्मा द्वारा एक नवयुवक से दुर्व्यवहार का मामला मेरे संज्ञान में आया है. यह बेहद दुखद और निंदनीय है. छत्तीसगढ़ में इस तरह का कोई कृत्य कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. कलेक्टर रणबीर शर्मा को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं.
http://WHO की प्रमुख वैज्ञानिक का दावा- बच्चों के लिए गेमचेंजर साबित होगी स्वदेशी नेजल वैक्सीन
किसी भी अधिकारी का शासकीय जीवन में इस तरह का आचरण स्वीकार्य नहीं है. इस घटना से क्षुब्ध हूँ. मैं नवयुवक व उनके परिजनों से खेद व्यक्त करता हूँ. वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा में आए सूरजपुर कलेक्टर रणबीर शर्मा को तत्काल प्रभाव से हटाने के बाद अब रायपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गौरव कुमार सिंह को जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है. इस संबंध में राज्य सरकार ने आदेश जारी किया है. वहीं, रणवीर शर्मा को मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर भेजा गया है.
http://आपका मूड बदल देगा ये वीडियो, आनंद महिंद्रा ने किया है शेयर







