আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

धान खरीदी की तैयारी को लेकर प्रदेश सरकार समीक्षा ही करती रहेगी या फिर व्यवस्था भी सुधारी जाएगी?

Published on: November 28, 2020
---Advertisement---

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने धान खरीदी की आधी अधूरी तैयारी प्रदेशभर में टोकन को लेकर अव्यवस्था पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों के बीच एक महीने विलंब व अव्यवस्था के साथ धान खरीदी की तैयारी को लेकर रोष है. अपने आपको किसान हितैषी बता कर अपने मुह मिया मिट्ठू वाली प्रदेश सरकार द्वारा एक महीने विलंब से धान खरीदी करना प्रदेश सरकार का किसान विरोधी चेहरा पहले ही उजागर कर चुका हैं. उन्होने कहा कि प्रदेशभर के धान खरीदी केंद्रों से मिल रही अव्यवस्था की खबरें इस बात को प्रमाणित भी करती है कि कांग्रेस के नेता और कांग्रेस की सरकार किसान विरोधी तो हैं ही साथ ही किसान पुत्र होने का ढोल पीटने वाले नेताओं को प्रदेश के किसानों की, उनके उपज की और धान खरीदी की रत्तीभर भी चिंता नहीं है.

http://PNB ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 1 दिसंबर से बदल रहा ATM से कैश निकालने का तरीका


श्री साय ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर किसान विरोधी होने और लगातार किसान विरोधी व्यवस्था कर व्यपारियों, बिचौलियों और दलालों के हित में कार्य करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पूछा है कि प्रदेश में किसानों को क्यों प्रताड़ित किया जा रहा हैं. टोकन के नाम पर प्रदेशभर से क्यों अव्यवस्था की खबरें आ रहीं हैं. प्रदेश सरकार की अव्यवस्था एवं लापरवाहीपूर्वक आधी अधूरी तैयारी के चलते टोकन के नाम पर क्यों किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बताना चाहिए कि प्रदेश सरकार धान खरीदी को लेकर कितनी गंभीर है. मुख्यमंत्री बघेल को यह भी बताना चाहिए कि धान खरीदी की तैयारी को लेकर प्रदेश सरकार समीक्षा ही करती रहेगी या फिर व्यवस्था भी सुधारी जाएगी. श्री साय ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी स्वयं अपने आपको किसान पुत्र बताते रहे हैं पर मुख्यमंत्री बनने के बाद शायद वे धरातल से दूर हो गए हैं, उन्हें अब धरातल पर आ जाना चाहिए और झूठी समीक्षा अपने मुह मिया मिट्ठू होने से बचते हुए प्रदेश के अन्नदाताओं के हित में धरातल की सच्चाई जानने और धान खरीदी पूर्व प्रदेशभर में अव्यवस्था को सुधारने धरातल पर कार्य करना चाहिए. उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा है कि समीक्षा के नाम पर कैसी समीक्षा की गई कि पहले ही दिन सॉफ्टवेयर ने धोखा दे दिया, सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं है, कहीं सॉफ्टवेयर के धोखे का बहाना कांग्रेस की तरह किसानों को केवल सत्ता प्राप्ति के लिए दिए गए धोखे की तरह एक और धोखे की पुनरावित्ति तो नहीं. उपार्जन केंद्रों में ताला लटका कर किसानों को परेशानी में डालने वाली व्यवस्था किसानों को टोकन के नाम पर छलना और प्रताड़ित करना नहीं तो और क्या है किसान रात रात भर ठंड में टोकन के नाम पर परेशानी झेलने मजबूर हैं और प्रदेश सरकार समीक्षा के नाम पर हवाई उड़ान भर रही है.

http://Royal Enfield Classic 350 दो नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, जानिए कीमत



श्री साय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से धान खरीदी को गंभीरता से लेने और तत्काल प्रभाव से किसानों को टोकन के नाम पर हो रही परेशानियों को दूर करने एवं उपार्जन केंद्रों में व्याप्त अव्यवस्था को दूर करने की मांग की है. उन्होंने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार धान खरीदी को लेकर गंभीरता नहीं दिखाती और धान खरीदी केंद्रों में व्याप्त अव्यवस्था और किसानों की परेशानी दूर करने कोई सार्थक कदम नहीं उठाती तो भाजपा चुप नहीं बैठेगी, भाजपा हर हाल में हर स्तिथि में प्रदेश के किसानों के साथ खड़ी रहेगी. श्री साय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से किसानों को धान का मूल्य और बोनस की राशि का एक साथ भुगतान करवाने की मांग की हैं साथ ही किसानों को किस्तों में छलना बंद करने का आग्रह किया है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now