আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

बलरामपुर में खुलेगा उद्यानिकी महाविद्यालय, 3 नए तहसील बनाने मुख्यमंत्री ने की घोषणा

Published on: December 13, 2020
---Advertisement---

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय बलरामपुर के हाईस्कूल ग्राउण्ड में आयोजित कार्यक्रम में जिले को 247 करोड़ 61 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी. उन्होने इनमें से 87 करोड़ 32 लाख रूपए की लागत के 29 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और 160 करोड़ 29 लाख रुपए की लागत के 66 कार्यों का भूमि-पूजन और शिलान्यास किया. मुख्यमंत्री श्री बघेल ने जिला मुख्यालय बलरामपुर के हाईस्कूल मैदान में आयोजित सभा में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जनता के हित में काम करने के लिए संकल्पित हैं. सरकार की योजनाएं गांव, गरीब, किसानों, बुजुर्ग महिलाओं सहित सभी वर्गों के लोगों के हितों को ध्यान में रखकर बन रही है.

http://6 करोड़ कर्मचारियों को मिलेगा तोहफा, EPFO डालेगा 8.5 प्रतिशत ब्याज


उन्होंने कहा कि विकास की इकाई व्यक्ति है, एक-एक व्यक्ति को योजना का लाभ दिलाना है. मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि अंग्रेजी माध्यम स्कूल खुलने से अब निम्न आय वर्ग तथा गरीबों के बच्चों को भी निजी स्कूलों को तर्ज पर अच्छी शिक्षा प्राप्त होगी तथा बड़ी प्रतिस्पर्धा में भाग ले सकेंगे. आगामी एक वर्ष में प्रदेश के सभी विकासखण्डों में अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले जाएंगे, जिससे सभी क्षेत्र के लोगों को लाभ होगा. उन्होंने कहा कि देश में छत्तीसगढ़ ही एकमात्र ऐसा राज्य है जहां गोधन न्याय योजना के तहत् गोबर की खरीदी की जा रही है. गोबर से वर्मी कम्पोस्ट बनाकर खेतों में उपयोग करने से जमीन की उर्वरा शक्ति में बढ़ोतरी के साथ ही उत्पादन में भी बढ़ोतरी होगी तथा पर्यावरण के अनुकूल होगा.

http://अब कभी भी करें पैसे ट्रांसफर, आज रात से 24 घंटे काम करेगी RTGS सर्विस



कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा मांग रखे जाने पर चांदो, रघुनाथनगर एवं डौरा-कोचली को तहसील तथा बरियों को उप तहसील, बलरामपुर में उद्यानिकी महाविद्यालय, जिला चिकित्सालय बलरामपुर में 10 आईसीयू बेड एवं डायलिसीस की व्यवस्था, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामानुजगंज की 30 बिस्तरीय को 100 बिस्तरीय, बलरामपुर में केन्द्रीय सहकारी बैंक खोलने, सेमरसोत अभ्यारण क्षेत्र के वनग्रामों में वनोपज खरीदी केन्द्र खोलने, तातापानी, रनहत में पुलिस चौकी, चनान व्यपवर्तन एवं गिरवानी का नवीनीकरण एवं विस्तार, चांदो-सामरी मार्ग में कंठी घाट का निर्माण कार्य को पूर्ण कराने की घोषणा की.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now