अम्बिकापुर. कलेक्टर संजीव कुमार झा के द्वारा सीतापुर विकासखण्ड सीतापुर के प्राथमिक शाला सरईपारा में पदस्थ सहायक शिक्षक एलबी नितिन कुमार सिंह को संकुल समन्वयक के साथ मारपीट करने तथा अमर्यादित आचरण करने पर जांच रिपोर्ट के आधार पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. निलंबन अवधि में श्री सिंह का मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय अम्बिकापुर नियत किया गया है. निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी.
http://धान खरीदी के लिए बारदाने की व्यवस्था, फरवरी का खाद्यान्न जनवरी में ही वितरण करने के निर्देश
जारी आदेशानुसार विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सीतापुर के जांच रिपोर्ट के अनुसार संकुल समन्वयक पुष्पेंद्र गुप्ता के द्वारा प्राथमिक शाला सरईपारा का शाला अवलोकन के दौरान सहायक शिक्षक नितिन कुमार सिंह के द्वारा श्री गुप्ता के साथ मारपीट कर गैर शिक्षाकीय एवं अमर्यादित व्यवहार किया गया था. श्री सिंह का यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत है. कलेक्टर द्वारा उक्त नियम के तहत दोषी पाए जाने पर नितिन सिंह पर निलंबन की कार्रवाई की गई है.
http://महाराष्ट्र में 18 जनवरी तक के लिए रोका गया कोरोना वैक्सिनेशन
स्थानीय स्तर पर उचित दरों में बारदाने उपलब्ध कराने की दिशा में करें कार्य
दुर्ग. अपर कलेक्टर बीबी पंचभाई ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में राइज मिलर्स एवं बारदाना व्यापारियों की बैठक ली. बैठक को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि राइस मिलर एवं बारदाना व्यापारी उचित मूल्य में बारदाने उपलब्ध कराएं. उन्होंने कहा कि इस बार कोरोना काल की वजह से जूट मिलों में बारदाने का निर्माण विशेष रूप से प्रभावित रहा. केंद्र से जितने बारदाने मांगे गए थे, वे नहीं मिल पाए. इस वजह से स्थानीय रूप से अधिकाधिक बारदाने एकत्रित करने की दिशा में भी काम हुआ. इस कार्य में राइज मिलर्स एवं बारदाना व्यापारियों की अहम भूमिका हो सकती है. उचित दर में बारदाने उपलब्ध कराए जाने से धान खरीदी को अधिक सहज करने में मदद मिल सकती है.
सोनू सूद का गाना ‘पागल नहीं होना’ रिलीज, सोशल मीडिया पर छाया https://t.co/0xeSR3PKXs
— Cg Janadesh (@CJanadesh) January 16, 2021







