আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

‘शहर-शहर कोरोना का कहर’ नुक्कड़ नाटक से नागरिकों को किया जागरूक

Published on: December 20, 2020
---Advertisement---

बिलासपुर. अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय से संबद्ध शासकीय जेपी वर्मा स्नातकोत्तर कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय बिलासपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं ने ‘शहर शहर कोरोना का कहर’ नामक नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति शहर के मिनी बस्ती जरहाभाटा में कर बस्तीवासियों को कोरोना वायरस से बचाव हेतु जागरूक किया. महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. ज्योति रानी सिंह के विशेष मार्गदर्शन में कार्यक्रम अधिकारी द्वय डॉ. केके सिन्हा एवं डॉ. रंजू गुप्ता के निर्देशन में उक्त नाटक की प्रस्तुति की गई. जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक डॉ. संजय कुमार तिवारी तथा अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. मनोज सिन्हा का विशेष सहयोग रहा.

http://धनश्री वर्मा ने ‘क्यूटीपाई’ गाने पर दिखाए जबरदस्त डांस मूव्स, वीडियो वायरल


‘शहर-शहर कोरोना का कहर’ एक बिगड़ैल किस्म के लापरवाह दबंग नवयुवक मुन्ना भैया की कहानी है जो अपनी दबंगई के सामने कोरोना वायरस की अक्सर खिल्ली उड़ाता है और इस गंभीर बीमारी को साधारण समझता है. वह लापरवाहीपूर्वक अपनी अनियमित दिनचर्या में अपना जीवन जीता है. वह दिन रात मदिरा तथा मांस के सेवन में लिप्त रहता है. गांव के बनवारी पान ठेला पर नियमित रूप से ग्राहक के रूप में जाकर पान-गुटखा का सेवन करता है. आने-जाने वाले लोगों के संपर्क में बिना मास्क लगाए रहता है. अंततः वह और उसकी बूढ़ी मां कोरोना के चपेट में आ जाते हैं. शहर से गांव लौटे मुन्ना भैया द्वारा यह संक्रमण गांव के अन्य लोगों में भी फैल जाता है और पूरा गांव संक्रमित हो जाता है.

http://देह व्यापार में संलिप्त तीन महिला समेत 6 गिरफ्तार



नाटक के द्वारा छात्र-छात्राओं ने यह संदेश देने का प्रयास किया है कि कोरोना जैसी गंभीर बीमारी के प्रति कतई लापरवाही ना बरतें. इस नुक्कड़ नाटक को सफल बनाने में महाविद्यालय के छात्र संजय रात्रे, हेमंत चौधरी, मनीष साहू, जयेंद्र साहू, प्रियंका सूर्यवंशी, अजय कुमार बंजारे, शिवा बांधेकर, योगेश मेश्राम, रघुवीर पैकरा, सीमा चतुर्वेदानी, संगीता टंडन तथा पिंटू यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. ब्लू ब्रिगेड कार्यक्रम के अंतर्गत प्रस्तुत इस नुक्कड़ नाटक का तथा अन्य कार्यक्रम का अवलोकन एवं निरीक्षण यूनीसेफ की टीम ने किया.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now