बालोद. डेढ़ साल की बच्ची को सिगरेट से दागने वाले आरोपी पुलिसकर्मी अविनाश राय को पुलिस ने शनिवार दोपहर भिलाई के पावर हाउस क्षेत्र स्थित एक होटल से गिरफ्तार कर लिया है. डीजीपी डीएम अवस्थी ने आरोपी कांस्टेबल को बर्खास्त करने के आदेश दे दिए हैं. मीडिया में खबरें आने के बाद डीजीपी डीएम अवस्थी ने पुलिसकर्मी अविनाश राय की गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीम का गठन किया. आरोपी कांस्टेबल की इस वहशियाना हरकत पर डीजीपी अवस्थी ने सख्त कार्रवाई की बात कही है.
http://मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप 8226 व्याख्याताओं के संविलयन का आदेश जारी
कांस्टेबल अविनाश राय करीब एक माह पहले बालोद के सिवनी में किराए से रहता था. दुर्ग ट्रांसफर होने के बाद वह उधार दिए गए रुपए मांगने सिवनी में अपने मकान मालिक के घर पहुंचा. आरोप है कि गुरुवार रात शराब के नशे में धुत अविनाश ने मकान मालिक की डेढ़ साल की बच्ची से उसे पापा कहने के लिए कहा. बच्ची के मना करने पर गाली देते हुए सिगरेट से कई जगह दागा.
http://एक-दूसरे का हाथ थामे काजल-गौतम ने लिए सात फेरे, देखिए तस्वीरें







