আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

‘मोहब्बतें’ के गाने पर चाइनीज बच्चे का ठुमका, वायरल हो रहा वीडियो

Published on: February 7, 2023
---Advertisement---

नई दिल्ली. शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और अमिताभ बच्चन स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘मोहब्बतें’ के एक फेमस गाने पर चीन के बच्चे ने इतना शानदार डांस किया है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस संगीता बिजलानी को भी प्यार आ गया. कहते हैं कि गाने और संगीत किसी भी देश, भाषा की सरहद से ऊपर होते हैं. अक्सर हिंदी फिल्मी गानों पर विदेशी लोगों को ठुमकते या कई बार गाते देखा जाता है. भले ही उन्हें हिंदी समझ नहीं आती हो लेकिन बॉलीवुड के गाने और डांस खूब समझ आते हैं. अब इसी चाइनीज बच्चे को देख लीजिए, इसके डांस को देख शर्तिया आपको भी प्यार हो जाएगा.

https://भूकंप के बाद 36 घंटे में 109 आफ्टरशॉक, मलबों का ढेर बने तुर्की और सीरिया के शहर

‘मोहब्बतें’ फिल्म के फेमस गाने ‘आंखे खुली हो बंद, दीदार उनका होता है’ पर एक चाइनीज बच्चे ने इतनी खूबसूरती से एक्टर्स के स्टेप्स फॉलो किए हैं कि देखते ही देखते ये वीडियो  सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. छोटे से चाइनीज बच्चे ने गजब का ठुमका लगाया है और एक्सप्रेशन दिए है. बच्चे के डांस स्किल्स को देख संगीता बिजलानी ने लिखा ‘सो क्यूट’. इस बच्चे की क्यूटनेस ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया है. इस बच्चे के डांस पर खूब प्यार बरसा रहे हैं.

https://6 बेटियों के बाप ने 65 की उम्र में 23 साल की युवती से रचाई शादी, बताई यह दिलचस्प वजह

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now