আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मुख्यमंत्री ने कैमरे में आजमाया हाथ, छत्तीसगढ़ फोटो ट्रेड फेयर में हुए शामिल

Published on: September 22, 2019
---Advertisement---

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहां गुढ़ियारी में आयोजित छत्तीसगढ़ फोटो ट्रेड फेयर में शामिल हुए. उन्होंने राज्य में पहली बार राजधानी रायपुर में इस फोटो ट्रेड फेयर के आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई और शुभकामनाएं दी. 21 सितंबर से प्रारंभ हुए इस दो दिवसीय ट्रेड फेयर का आयोजन छत्तीसगढ़ प्रदेश फोटोग्राफर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा किया गया है. फोटो ट्रेड फेयर में विभिन्न कम्पनियों के द्वारा कैमरा और एसेसरीज के स्टाल लगाए गए. मुख्यमंत्री बघेल ने भी इस अवसर पर कैमरा पर हाथ आजमाते हुए फोटोग्राफी की. इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश फोटोग्राफर एसोसिएशन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में फोटोग्राफर उपस्थित थे.

http://गर्लफ्रेंड के साथ टिकटॉक वीडियो बनाकर किया वायरल, युवक गिरफ्तार

ह्यूस्टन में शुरू हुआ Howdy Modi कार्यक्रम

नई दिल्ली. अमेरिका के ह्यूस्टन में आज रात भारतीयों का सबसे बड़ा शो हाउडी मोदी शुरू होगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी इसमें शामिल होंगे. ह्यूस्टन के NRG स्टेडियम में पीएम नरेंद्र मोदी50 हजार भारतीय अमेरिकी समुदाय को संबोधित करेंगे. भारतीय समय के मुताबिक रात साढ़े नौ बजे डोनल्ड ट्रंप हाउडी मोदी कार्यक्रम में शामिल होंगे. ट्रंप भारत-अमेरिका की साझा विरासत और विश्व शांति, मानव सभ्यता की प्रगति पर बात करेंगे. इस कार्यक्रम में अमेरिका के सभी 50 राज्यों से प्रतिनिधि शामिल होने के लिए आ रहे हैं.

http://बाल संप्रेषण गृह से फरार दो में से एक अपचारी बालक सिमगा में पकड़ाया

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now