नई दिल्ली. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर राज्य के 22 लाख किसानों को आगामी खरीफ फसल की तैयारियों के लिए इनपुट सब्सिडी के रूप में 1500 करोड़ रुपए की राशि उनके खातों में ऑनलाइन अंतरित की. किसानों को उक्त राशि राजीव गांधी किसान न्याय योजना 2021 की पहली किस्त के रूप में जारी की गई है. इस योजना के तहत राज्य के किसानों को कुल 5597 करोड़ रुपए आदान सहायता के रूप में चार किस्तों में दिए जाएंगे. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत सहित मंत्रीमंडल के सभी सदस्यों ने इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.
http://मोगा में क्रैश हुआ फाइटर जेट मिग-21, पायलट की मौत
कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यगीत से हुआ. मुख्यमंत्री ने इस मौके पर गोधन न्याय योजना के तहत राज्य के 72 हजार ग्रामीणों, पशुपालकों को 15 मार्च से 15 मई के मध्य गौठानों में बेचे गए गोबर के एवज में 7.17 करोड़ रुपए का भी अंतरण किया. मुख्यमंत्री ने गौठानों में निर्मित सुपर कम्पोस्ट खाद किसानों के विक्रय के लिए लॉच किया. उन्होंने इस मौके पर रायपुर के राजीव गांधी चौक स्थित प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण भी किया. मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत राज्य के किसानों को दी जा रही इनपुट सब्सिडी की वजह से राज्य में खेती-किसानी बेहतर हुई है. सरकार ने इस योजना का दायरा भी खरीफ सीजन 2021 से बढ़ाया है. इसमें धान के साथ-साथ अन्य खरीफ फसलों को शामिल किया गया है.
http://निया शर्मा-अर्जुन बिजलानी का म्यूजिक वीडियो ‘तुम बेवफा हो’ रिलीज







