আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सबकी मंगलकामना को लेकर मुख्यमंत्री ने झेला सोंटा का प्रहार

Published on: November 15, 2020
---Advertisement---

रायपुर. हमेशा की तरह इस बार भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले के ग्राम जजंगिरी, कुम्हारी पहुंचकर सबकी मंगलकामना के लिए सोंटा का प्रहार झेलने की परंपरा निभाई. हर बार गांव के बुजुर्ग भरोसा ठाकुर यह प्रहार करते थे, उनके निधन के कारण इस साल यह परंपरा उनके बेटे बीरेंद्र ठाकुर ने निभाई. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुंदर परंपरा सबकी खुशहाली के लिए मनाई जाती है. इस बात का दुख है कि इस बार भरोसा ठाकुर हमारे बीच नहीं हैं. खुशी इस बात की है कि उनके सुपुत्र बीरेंद्र, उनका परिवार और जजंगिरी के ग्रामीण इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार दीवाली कोरोना काल में आई है. हमेशा मास्क पहने रहे, हाथ साबुन से धोएं तथा फिजिकल दूरी का पालन करें. मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कुम्हारी में गौरा-गौरी की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की.

http://राशिफल : ग्रहों की स्थिति लगातार हो रही बेहतर, जानें कैसा होगा आपका दिन


हर्षोल्लास के साथ मनाया गया देवारी तिहार और गोवर्धन पूजा का उत्सव

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास पर आज देवारी तिहार और गोवर्धन पूजा का उत्सव पारंपरिक हर्षोल्लास के बीच धूमधाम और उत्साह पूर्वक मनाया गया. इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती मुक्तेश्वरी बघेल और परिवार के सदस्यों के साथ गौरा-गौरी और गोवर्धन पूजा की और गौमाता को खिचड़ी खिलाकर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की. राउत नाचा दल और सुआ नर्तक दल ने आकर्षक धुनों के साथ परंपरागत नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. मुख्यमंत्री ने पारंपरिक वेशभूषा में राउत नर्तक दलों के बीच पहुंचकर उनका उत्साह बढ़ाया.

http://Messenger में आया वैनिश मोड, खुद से डिलीट हो जाएंगे मैसेज

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now