रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ और ‘छत्तीसगढ़ी युवा’ विषय पर जनसम्पर्क विभाग द्वारा आयोजित स्लोगन प्रतियोगिता के विजेताओं की सूची ऑनलाइन जारी की. चयनित सर्वश्रेष्ठ 100 विजेताओं को एक-एक हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा. स्वामी विवेकानंद जी की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ऑनलाइन हुई इस प्रतियोगिता में स्लोगन 1 जनवरी 2021 से 10 जनवरी 2021 तक आमंत्रित किए गए थे. कुल 14029 पंजीकृत प्रतिभागियों ने स्लोगन भेजकर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिसमें से 100 slogans निर्णायक समिति द्वारा चुने गए. विजेताओं को शीघ्र राशि भेजी जाएगी. विजेताओं के नाम की सूची जनसम्पर्क की वेबसाइट अथवा http://samvad.cg.nic.in/slogan/100SloganList.aspx लिंक पर उपलब्ध है. स्लोगन प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागियों को डिजिटल सर्टिफिकेट दिया जाएगा.
http://पहले दिन स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया 274/5, लाबुशेन ने लगाया शतक
मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर द्वारा निर्मित पोस्टर का किया विमोचन
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ कॉउन्सिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी द्वारा बनाए गए पोस्टर का विमोचन किया. छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर के महानिदेशक मुदित कुमार सिंह ने बताया कि साइंस एंड टेक्नोलॉजी रीजनल साइंस सेंटर का उद्देश्य युवाओं एवं बच्चों में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रति जागरूकता लाना है. साथ ही छत्तीसगढ़ की बौद्धिक सम्पदा एवं संस्कृति का बड़े पैमाने पर परिचय देना है. संस्थान के द्वारा बच्चों को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के प्रति आकर्षित करने के लिए प्रदेश भर के स्कूलों, महाविद्यालयों और पंचायत केंद्रों के माध्यम से इन पोस्टरों का वितरण किया जाएगा. श्री सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी रीजनल साइंस सेंटर, राजधानी दिल्ली के नेशनल साइंस सेंटर की तर्ज पर स्थापित की गई है.
http://कोबरा बटालियन के जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी






