रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में बिलासपुर में 120 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक ‘राज्य कैंसर संस्थान‘ का भूमि-पूजन किया. मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि राज्य कैंसर संस्थान कैंसर के इलाज के लिए आवश्यक अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होगा और आगामी एक वर्ष में इसका निर्माण पूरा कर लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सहित आसपास के कैंसर मरीजों को इस संस्थान के माध्यम से कैंसर के इलाज की अच्छी सुविधा मिलेगी. बिलासपुर निर्मित होने वाले राज्य कैंसर संस्थान में सभी प्रकार के कैंसर के इलाज की सुविधा एक ही छत के नीचे उपलब्ध होगी.
https://12 देश, 10 दिन और 92 मंकीपॉक्स के मामले, WHO ने कहा- स्थिति बिगड़ रही है, सावधान रहें लोग
संस्थान में 100 बिस्तरों वाले अत्याधुनिक कैंसर वार्ड और 20 बिस्तरों के अत्याधुनिक आईसीयू वार्ड की सुविधा उपलब्ध होगी. मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि बीते साढ़े तीन वर्षों के दौरान छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में लगातार किए जा रहे प्रयासों के क्रम में आज राज्य कैंसर संस्थान के भूमिपूजन के साथ एक और महत्वपूर्ण पहल की जा रही है. यह संस्थान निश्चित रूप से कैंसर के मरीजों के इलाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा. हम मरीजों को कैंसर से मुक्ति दिलाने और जीवन को बचाने के लिए और भी प्रभावी तरीके से काम कर पाएंगे.
https://गडकरी ने की ऐसी घोषणा, कार-बाइक चलाने वालों की हो गई बल्ले-बल्ले







