रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहां एनडीटीव्ही द्वारा आयोजित ’देश का नया विश्वास छत्तीसगढ़’ कार्यक्रम में पहुंचे थे. राज्य सरकार के काम-काज, सरकार के विजन और राष्ट्रीय परिदृश्य पर विचार-विमर्श के दौरान टीव्ही एंकर ने अचानक मुख्यमंत्री से पूछा कि क्या वे भौंरा चलाकर दिखा सकते हैं; एंकर ने अपनी जेब से भौंरा निकालकर मुख्यमंत्री को दिया. बघेल ने बात-चीत के दौरान भौंरें पर डोरी लपेटी और मंच पर ही बड़ी आसानी से भौंरा चलाकर दिखाया, उन्होंने भौंरे को अपनी हथेली पर लेकर नचाया.
http://ट्रक ने खड़ी बस को मारी टक्कर, महिला मृत, दर्जन भर घायल
— Dhananjay singh Thakur (@DhananjayPCC) January 12, 2020
http://बर्फ में फिसलकर पाकिस्तान सीमा में पहुंचा सेना का जवान, परिवार में मचा कोहराम
बोर से पानी लेने की बात पर वृद्धा से मारपीट
महासमुंद. सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम ढाबाखार में सार्वजनिक बोर से पानी लेने की बात पर 2 भाइयों ने एक वृद्धा की डंडे से पिटाई कर दी. पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है. ग्राम ढाबाखार निवासी फोटो बाई पति नान्हू निषाद (60) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 9 जनवरी को सहेली उरकुली बाई के साथ घर में रोटी बना रही थी. रात 9 बजे गुरदेबो सिदार और सुखदेबो सिदार दोनों भाई घर के पास आए बोले कि तुम बोर का पानी मत लेना यदि पानी लेगी तो जान से मार देंगे. प्रार्थियों ने दोनों को कहा बोर तो सार्वजनिक है. इसी बात पर दोनों भाई बिफर गए और डंडे से पिटाई कर दी.







