আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छत्तीसगढ़ की रिकवरी दर बढ़कर 86% हुई, सप्ताह भर में पॉजिविटी दर 20 से 12% पहुंची

Published on: May 15, 2021
---Advertisement---

रायपुर. छत्तीसगढ़ में पिछले एक सप्ताह (8 मई से 14 मई) में 81 हजार 301 मरीज कोरोना से स्वस्थ हुए हैं. यह इस दौरान प्रदेश में मिले नए कोरोना संक्रमितों से 11 हजार 493 अधिक है. राज्य शासन द्वारा कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए किए जा रहे प्रभावी उपायों से रिकवरी दर लगातार बढ़ रही है. अभी प्रदेश की रिकवरी दर 86 प्रतिशत पर पहुंच गई है. पॉजिविटी दर में भी दिन-प्रतिदिन गिरावट आ रही है. पिछले सप्ताह की शुरूआत में 8 मई को प्रदेश की पॉजिविटी दर 20 प्रतिशत थी, जो घटते-घटते 14 मई को 12 प्रतिशत पर पहुंच गई है. कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए सैंपल जांच की संख्या भी लगातार बढ़ाई जा रही है.

http://ब्लैक फंगस का सबसे बड़ा कारण स्टेरॉयड, डायबिटीज और कोविड मरीजों को ज्यादा खतरा

बीते सप्ताह कुल चार लाख 41 हजार 276 सैंपलों की जांच की गई. इस दौरान रोजाना औसतन 63 हजार 34 सैंपलों की जांच की गई है. प्रदेश में पिछले सप्ताह कोरोना से ठीक हुए 81 हजार 301 मरीजों में से 76 हजार 767 ने होम आइसोलेशन में तथा चार हजार 534 ने कोविड अस्पतालों एवं कोविड केयर सेंटर्स में इलाज कराकर कोरोना को मात दी है. इस दौरान 8 मई को 11 हजार 641, 9 मई को 12 हजार 810, 10 मई को 12 हजार 567, 11 मई को 12 हजार 440, 12 मई को 9035, 13 मई को 12 हजार 274 और 14 मई को दस हजार 444 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं. प्रदेश में कोरोना संक्रमण की शुरूआत से लेकर अब तक सात लाख 72 हजार 500 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं.

http://वेंटिलेटर्स का इस्तेमाल नहीं होने पर पीएम मोदी ने जताई नाराजगी, कहा- कोरोना के आंकड़े न छिपाएं राज्‍य

इनमें संक्रमण के हल्के या बिना लक्षण वाले छह लाख 34 हजार 133 लोग होम आइसोलेशन में इलाज कराकर स्वस्थ हुए हैं. वहीं एक लाख 38 हजार 367 मरीज कोविड अस्पतालों और कोविड केयर सेंटर्स में उपचार के बाद ठीक हुए हैं. कोरोना को शिकस्त देने वाले 82 प्रतिशत मरीजों ने होम आइसोलेशन में उपचार लिया है. बीते सप्ताह के दौरान 8 मई को प्रदेश की पॉजिविटी दर 20 प्रतिशत, 9 मई को 19 प्रतिशत, 10 मई को 18 प्रतिशत, 11 मई को 15 प्रतिशत, 12 मई और 13 मई को 14-14 प्रतिशत तथा 14 मई को 12 प्रतिशत रही है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now