रायपुर. कोरोना वायरस (कोविड-19) से बचाव हेतु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के सुझाव को सहमति प्रदान कर दी है जिसमें उन्होंने प्रदेश में मई महीने के सभी शनिवार और रविवार को प्रदेश में लॉकडाउन करने का सुझाव दिया है. चालू मई महीने के सभी शनिवार और रविवार को अब पूरे प्रदेश में लॉकडाउन रहेगा. मुख्यमंत्री ने इस लॉकडाउन में सब्जी, दूध, चिकित्सा सहित अन्य अत्यावश्यक सेवाओं को चालू रखने को कहा है. कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए राज्य सरकार द्वारा यह अहम कदम उठाया गया है. जिसके तहत अब पूरे मई महीने के शनिवार और रविवार के दिन प्रदेश में लॉकडाउन रहेगा.
http://आरोग्य सेतु ऐप में डेटा सुरक्षित, हैकर के दावे पर सरकार ने दी सफाई
प्रदेश के सभी धान उपार्जन केन्द्रों में बनेंगे पक्के चबूतरे और शेड
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गत दिवस कृषि और सहकारिता विभाग की समीक्षा के दौरान प्रदेश के धान उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर खरीदे जाने वाले धान को बारिश से बचाने के लिए अभियान चलाकर पक्के चबूतरे और शेडों के निर्माण करने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मनरेगा से चबूतरों का निर्माण कराया जाए और मंडी बोर्ड से शेडों का निर्माण किया जाए. मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद मुख्य सचिव आरपी मंडल ने प्रदेश के धान उपार्जन केंद्रों में पक्के चबूतरो और शेड के निर्माण के लिए विभागीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं जिसके तहत प्रदेश के सभी धान उपार्जन केंद्रों में जल्द ही पक्के चबूतरे और शेड निर्माण की प्रकिया शुरू हो जाएगी.
http://विधायक के दबाव में 14वें वित्त की राशि से सरपंचों ने खरीदी सामग्री?







