पिथौरा. छत्तीसगढ़ प्रदेश पंचायत सचिव संघ में पिथौरा के पुनीत सिन्हा को प्रांतीय संरक्षक के पद पर नामांकित किया गया है. अपनी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्री सिन्हा ने कहा है कि अपने पद के कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए पंचायत सचिवों के हितों के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे. वे पूर्व में भी प्रदेश संगठन के संरक्षक रहे हैं तथा साल 2009 में प्रदेश अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित होकर उन्होंने प्रदेश संगठन को गति प्रदान की थी तथा सचिवों का वेतनमान लागू कराने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी. इससे पूर्व एक दशक तक महासमुंद जिले के जिलाध्यक्ष और लगभग 15 वर्षों से भी अधिक समय तक पिथौरा तहसील शाखा के अध्यक्ष रहे हैं.
http://सहकारी समिति के कर्मियों की कोविड जांच में अब तक 17 कर्मी पॉजीटिव
नियुक्ति के बाद श्री सिन्हा ने प्रदेश अध्यक्ष तुलसी साहू एवं प्रदेश संगठन का आभार जताते हुए कहा कि पंचायत सचिवों की बहुत सी मांगें वर्षों से लंबित है जिसे पूरा कराने के लिए संगठन के प्रत्येक संघर्षों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे. श्री सिन्हा को प्रदेश संरक्षक बनाए जाने पर संसदीय सचिव एवं खल्लारी विधानसभा के विधायक द्वारिकाधीश यादव, सहायक लेखा अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश शुक्ला, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष उमेश दीक्षित, जनपद पंचायत पिथौरा के अध्यक्ष श्रीमती सत्यभामा के डी नाग, नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव, जनपद पंचायत पिथौरा के उपाध्यक्ष मुकेश यादव, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष कुलवंत सिंह खनूजा, तात्कालीन पंचायत निरीक्षक शशि कुमार डड़सेना, पंचायत सचिव संघ के जिला अध्यक्ष सुनील साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष बेनीराम चंद्राकर, महासमुंद अध्यक्ष राजकुमार ध्रुव, बागबाहरा अध्यक्ष चंद्रप्रताप ठाकुर, पिथौरा अध्यक्ष अनिल दुबे, सराईपाली अध्यक्ष नेहरुल पटेल, बसना अध्यक्ष नरेश पटेल सहित अनेक कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने बधाइयां दी है.
http://उप पंजीयक ने क्रेता-विक्रेताओं से मिलकर किया फर्जीवाड़ा, शासन को लगाया लाखों का चूना







