আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

प्रदेश के छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए छत्तीसगढ़ सरकार कोटा में बनाएगी छात्रावास

Published on: February 24, 2023
---Advertisement---

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर उन्हें अवगत कराया है कि छत्तीसगढ़ सरकार राजस्थान के कोटा में कोचिंग करने वाले राज्य के छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए छात्रावास बनाना चाहती है. श्री बघेल ने छात्रावास हेतु निःशुल्क भू-खण्ड आबंटित करने का आग्रह श्री गहलोत से किया है. मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पत्र में लिखा है कि राजस्थान के कोटा में विभिन्न राष्ट्रीय संस्थानों में प्रवेश के लिए कोचिंग की अच्छी व्यवस्था होने के कारण छत्तीसगढ़ के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में कोचिंग प्राप्त करने के लिए कोटा, राजस्थान जाते हैं. छत्तीसगढ़ शासन इन छात्र-छात्राओं के लिए कोटा में एक छात्रावास का निर्माण करना चाहता है. श्री बघेल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री गहलोत से कोटा में किसी ऐसे स्थान पर छत्तीसगढ़ शासन को निःशुल्क लगभग 01 एकड का भूखण्ड आबंटित करने का आग्रह किया है, जहां से कोचिंग संस्थाओं की दूरी अधिक न हो.

https://सोना-चांदी हो गया सस्ता, फटाफट चेक करें लेटेस्ट रेट्स

6 हाइवा और 8 ट्रैक्टर जब्त

जगदलपुर. कलेक्टर चंदन कुमार द्वारा दिए गए गौण खनिजों के अवैध परिवहन पर नियंत्रण लगाने के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए गुरुवार 22 और 23 फरवरी को खनिज विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए चुना पत्थर, रेत और मिट्टी ईंट का अवैध परिवहन करते हुए पाए जाने पर 6 हाईवा और 8 ट्रैक्टर को जब्त करते हुए पुलिस के सुपुर्द कर दिया.

https://IPL 2023: SRH ने इस धाकड़ बल्लेबाज को बनाया कप्तान

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now