আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सस्ता स्मार्टफोन Vivo Y22 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Published on: September 13, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. वीवो इंडिया ने अपने नए फोन Vivo Y22 को भारत में लॉन्च कर दिया है. इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपए है. फोन को 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज में भी पेश किया गया है, हालांकि इसकी कीमत के बारे में कंपनी ने जानकारी नहीं दी है. इसे स्टारलिट ब्लू और मेटावर्स ग्रीन कलर में खरीदा जा सकेगा. फोन के साथ कुछ बैंक के कार्ड्स के साथ 1,000 रुपए का कैशबैक मिलेगा. इसमें डुअल सिम सपोर्ट है. इसके अलावा इसमें एंड्रॉयड 12 के साथ Funtouch OS 12 दिया गया है. इसके अलावा इसमें 6.55 इंच की फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले दी गई है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 89.67 है.

https://शराब पिलाकर 15 साल की लड़की से गैंगरेप, तीनों आरोपी गिरफ्तार

इसके डिस्प्ले की ब्राइटनेस 530 निट्स है. इसमें मीडियाटेक हीलियो G85 गेमिंग प्रोसेसर दिया गया है जिसके साथ 6 जीबी रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है. रैम को 2 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा. इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है. दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का बोकेह है जिसका अपर्चर f/2.4 है. सेल्फी के लिए Vivo Y22 में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसमें कनेक्टिविटी के लिए डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ v5, GPS, Glonass, NFC, OTG, FM रेडियो और टाईप-सी पोर्ट है. इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है. इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 18W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है.

https://…और इस तरह मुस्कान और उनके पिता के चेहरे पर मुख्यमंत्री ने ला दी मुस्कान

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now