আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सस्ता 5G फोन लॉन्च, 50MP कैमरे के साथ मिलेगा फास्ट प्रोसेसर

Published on: December 3, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. स्मार्टफोन ब्रांड Infinix ने अपने सस्ते 5G फोन Infinix Hot 20 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है. इसे रेसिंग ब्लैक, ब्लास्टर ग्रीन, और स्पेस ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. फोन सिंगल स्टोरेज वेरिएट में आता है. इसके 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 11,999 रुपए रखी गई है. इसमें 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले का सपोर्ट है, जो 120hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आती है. फोन में एंड्रॉयड 12 आधारित XOS 10.6 का सपोर्ट है. इसमें MediaTek Dimensity 810 प्रोसेसर की पावर और 4 जीबी LPDDR4x रैम के साथ 128 जीबी का सपोर्ट है. रैम को वर्चुअली 7 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है. इ

https://लिव-इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या, शव के टुकड़े करने की फिराक में था आरोपी

सके साथ 5जी कनेक्टिविटी भी मिलती है. फोन के साथ बायोनिक ब्रीदिंग कूलिंग टेक्नोलॉजी का सपोर्ट मिलता है. कंपनी का दावा है कि फोन के साथ 2 मिनट में ही 5 डिग्री हीट को कम किया जा सकता है.  इसमें डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा सेंसर मिलता है. रियर कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट का सपोर्ट है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर दिया गया है. इसमें 5000mAh की बैटरी मिलती है, जो 18 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में ओटीजी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, ब्लूटूथ वी-5 और वाई-फाई का सपोर्ट मिलता है.

https://बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए शमी, इस गेंदबाज को मिली जगह

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now