रायपुर. आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं डॉ सीआर प्रसन्ना द्वारा आज जारी आदेश के अनुसार जिले के प्रभारी नोडल अधिकारी की नवीन पदस्थापना की गई है. जिसमें रायपुर संभाग, दुर्ग संभाग, बिलासपुर संभाग और सरगुजा संभाग में अधिकारियों का प्रभार बदला गया है. जिसके अनुसार रायपुर संभाग में डॉ अलका गुप्ता संयुक्त संचालक को नोडल अधिकारी रायपुर, डॉ एसके बिंझवार उप संचालक को नोडल अधिकारी महासमुंद, डॉक्टर शैलेन्द्र अग्रवाल प्रभारी राज्य नोडल अधिकारी को नोडल अधिकारी गरियाबंद, डॉ श्रीकांत राजिमवाले प्रभारी उप संचालक को नोडल अधिकारी बालौदाबाजार, डॉ बीके साहू उप संचालक को नोडल अधिकारी धमतरी, दुर्ग संभाग में डॉ वाईके शर्मा प्रभारी संचालक को नोडल अधिकारी दुर्ग,
http://बोर्ड परीक्षा में शामिल होने अंतिम अवसर, इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन
डॉ सुभाष मिश्रा प्रभारी संचालक महामारी को नोडल अधिकारी राजनांदगांव, डॉक्टर सुभाष पांडे प्रभारी संयुक्त संचालक रायपुर को नोडल अधिकारी बलोद कवर्धा, डॉ राजेश शर्मा राज्य कार्यक्रम अधिकारी को नोडल अधिकारी बेमेतरा, इसी तरह बिलासपुर संभाग में डॉक्टर मधुलिका सिंह प्रभारी संयुक्त संचालक बिलासपुर को नोडल अधिकारी बिलासपुर मुंगेली, डॉ अमर सिंह ठाकुर प्रभारी संचालक SIHFW को नोडल अधिकारी जांजगीर चांपा, डॉ प्रशांत श्रीवास्तव संयुक्त संचालक को नोडल अधिकारी रायगढ़, डॉ आरएस सत्यार्थी प्रभारी उप संचालक को नोडल अधिकारी कोरबा, डॉ महेंद्र सिंह प्रभारी उप संचालक को नोडल अधिकारी गौरेला पेंड्रा मरवाही. सरगुजा संभाग में डॉ पीएस सिसोदिया प्रभारी संयुक्त संचालक सरगुजा को नोडल अधिकारी सूरजपुर, सरगुजा, डॉ आनंद राव राज्य नोडल अधिकारी को नोडल अधिकारी बलरामपुर, डॉ धर्मेंद्र गहवई प्रभारी नोडल अधिकारी को नोडल अधिकारी कोरिया,
डॉ नेतराम बेक राज्य कार्यकम अधिकारी को नोडल अधिकारी जशपुर बस्तर संभाग में डॉ विवेक जोशी प्रभारी संयुक्त संचालक बस्तर को नोडल अधिकारी कोंडागांव बस्तर, डॉ एसके पामभोई संयुक्त संचालक को नोडल अधिकारी दंतेवाड़ा, डॉ जितेंद्र कुमार राज्य कार्यक्रम अधिकारी को नोडल अधिकारी बीजापुर, डॉ केसी उरांव प्रभारी उप संचालक को नोडल अधिकारी नारायणपुर, डॉ जी जगन्नाथ राव राज्य नोडल अधिकारी को नोडल अधिकारी सुकमा, डॉ कमलेश जैन राज्य नोडल अधिकारी से नोडल अधिकारी कांकेर बनाया गया है, नोडल अधिकारी के रूप में इन अधिकारियों पर वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ दिए गए जिलों के प्रभारी के रूप में अतिरिक्त जिम्मेदारी होगी. यह आदेश डायग्नोस्टिक्स सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है.







