पिथौरा. स्थानीय जनपद पंचायत के अधीन पंचायत सचिवों में एक सचिव ऐसा भी है जिसने स्थानांतरण के बाद कभी भी अपने स्थान पर पदस्थ होने वाले सचिव को प्रभार नहीं सौंपा. जनपद अधिकारी की अनेक नोटिस, चेतावनी भी उसकी पहुंच के सामने बेअसर रही लिहाजा अभी भी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बिजेमाल से उन्होंने अपने स्थान पर पदस्थ दूसरे सचिव को प्रभार तो नहीं दिया बल्कि सरपंच के साथ मिलकर करीब डेढ़ लाख रुपए का आहरण कर लिया. पिथौरा विकासखण्ड में कार्यरत पंचायत सचिवों में एक सचिव नरेंद्र वैष्णव भी हैं. ये सचिव वर्तमान में खासी चर्चा में हैं.
चर्चा इसलिए नहीं कि इनकी पंचायतों ने खासा विकास किया हो बल्कि चर्चा इस बात की है कि इन्होंने अपने कार्यकाल में करीब आधे दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों में सचिव के पद पर कार्य किया है और अब तक किसी भी ग्राम पंचायतों में स्थानांतरण के बाद भी अपने स्थान पर पदस्थ सचिव को प्रभार नहीं दिया और मात्र बैंक के हस्ताक्षर ही बदलकर दूसरी पंचायत का प्रभार ले लिया. इनके कार्यों की जानकारी ऐसा नहीं कि किसी अफसर को नहीं है. पंचायतों में गड़बड़ी के बाद बिल वाउचर सहित अन्य किसी भी अभिलेख को इन्होंने अपने स्थानापन्न को नहीं सौंपा है. इसकी शिकायत समय-समय पर पंचायत प्रतिनिधि एवं सचिव करते रहे हैं. बावजूद इनकी उच्च स्तर की पहुंच से जनपद के सीईओ बदल गए पर इनकी कार्यशैली नहीं बदली.
http://खूबसूरती में एक्ट्रेस को मात देती हैं ये भारतीय महिला क्रिकेटर
जनपद से पुनः नोटिस जारी : सीईओ
जनपद पंचायत सीईओ प्रदीप प्रधान ने इस प्रतिनिधि को बताया कि नरेंद्र वैणाव की शिकायत उन्हें मिली है वे इसकी जांच करवा रहे हैं. जांच के बाद रिपोर्ट उच्च अफसरों को भेजी जाएगी. अपनी उक्त हरकत के कारण वह एक बार निलंबित भी हो चुका है.
चार पंचायत सचिव कर चुके शिकायत
विकासखण्ड के सबसे अधिक पहुंच वाले पंचायत सचिव नरेंद्र वैष्णव द्वारा प्रभार नहीं देने संबंधी शिकायत अब तक कुल चार पंचायत सचिव कर चुके हैं. इनमें वर्ष 2018 में ग्राम पंचायत बड़े टेमरी स्थानांतरित सचिव चित्रसेन बारीक ने 24 जुलाई एवं 1 दिसम्बर को जनपद सीईओ के समक्ष वैष्णव द्वारा प्रभार नहीं देने की शिकायत की थी.27 मई 2019 एवं 13 जून 2019 को नयापारा कला की पंचायत सचिव दुर्गा डड़सेना ने भी वैष्णव के विरुद्ध प्रभार नहीं देने की शिकायत की थी. बाद 10 जून 2021 को बिजेमाल ग्राम पंचायत में पदस्थ होने वाले सचिव सुखसागर जगत ने भी नरेंद्र वैष्णव के विरुद्ध उन्हें नियमानुसार प्रभार नहीं देने की लिखित शिकायत स्थानीय जनपद अधिकारी से की है.
http://15 पंचायत सचिवों को 14वें वित्त राशि अनियमितता के संबंध में नोटिस
अब तक दो बार नोटिस पर कार्रवाई नहीं
जनपद सूत्रों के अनुसार अपने अफसरों के आदेश की लगातार अवमानना करने एवं पंचायती राज अधिनियम की धज्जियां उड़ाने वाले सचिव नरेंद्र वैष्णव को 25 जून 2019 को तत्कालीन सीईओ प्रदीप प्रधान ने नयापारा कला एवं बड़े टेमरी ग्राम पंचायत का प्रभार तीन दिवस के अंदर सौंपने के निर्देश दिए थे पर अनुविभागीय अधिकारी की अनुशंसा पर जारी इस नोटिस के बाद भी उन्होंने दो वर्ष बीत जाने के बाद भी सीईओ के आदेश का पालन नहीं किया और ना ही अफसरों द्वारा इस अवमानना पर कोई कार्रवाई ही की गई.
बहरहाल, अब बिजेमाल में भी प्रभार नहीं देने की शिकायत के बाद स्थानीय जनपद अधिकारों ने पुनः सचिव नरेंद्र वैष्णव को नोटिस जारी कर उसके विरुद्ध जांच के आदेश दिए हैं. अब देखना यह होगा कि एक पंचायत सचिव की पहुंच के सामने 125 ग्राम पंचायतों के सचिवों को नियमों का पालन सुनिश्चित करवाने पदस्थ सीईओ की बार-बार दी जा रही नोटिस का पालन होता है या यह भी पूर्व की तरह मात्र नोटिस हो बन कर रह जाएगी.
कुख्यात सटोरिया फंसा पुलिस के शिकंजे में, लाखों का सट्टा-पट्टी, मोबाइल व नकदी जब्त https://t.co/Tw3Hf5Puo4
— Cg Janadesh (@CJanadesh) June 22, 2021
मोनालिसा ने ‘पानी-पानी’ सॉन्ग पर किया डांस, वीडियो वायरल https://t.co/nVBrnQI0XK
— Cg Janadesh (@CJanadesh) June 22, 2021
Samsung Galaxy M32 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स https://t.co/ChAdUdOMZ2
— Cg Janadesh (@CJanadesh) June 22, 2021
भारत में मिले डेल्टा वेरिएंट पर कोरोना वैक्सीन कम असरदार : WHO https://t.co/8sfO17MlpK
— Cg Janadesh (@CJanadesh) June 22, 2021







