रायपुर. राज्य शासन के गृह मंत्रालय ने भारतीय पुलिस सेवा के 8 और राज्य पुलिस के एक अधिकारी का तबादला आदेश जारी किया है. महासमुंद, कोरबा, कोरिया, राजनांदगांव समेत कई जिले के एसपी बदले गए हैं. इसमें एसपी डी रविशंकर को जशपुर, एसपी संतोष सिंह को कोरबा, एसपी भोजराम पटेल को महासमुंद, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर को राजनांदगांव और एसपी त्रिलोक बंसल को कोरिया की जिम्मेदारी दी गई है. साथ ही एसपी इंदिरा कल्याण एलेसेला को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की कमान सौंपी गई है. सुजीत कुमार को सेनानी, 10वीं वाहिनी छसब सूरजपुर भेजा गया है. वहीं राजेश कुमार को सेनानी 11वीं वाहिनी छसब जांजगीर की जिम्मेदारी मिली है. साथ ही विवेक शुक्ला को सेनानी 15वीं वाहिनी छसब बीजापुर की कमान मिली है.

https://‘शमशेरा’ का गाना ‘फितूर’ रिलीज, वाणी-रणबीर की दिखी शानदार केमेस्ट्री
कलेक्टोरेट परिसर और उसके आसपास धारा-144 लागू
कांकेर. कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा लोक शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर एवं उसके आसपास धारा-144 लागू की गई है, जो 06 अक्टूबर 2022 तक प्रभावशील रहेगा. कलेक्टोरेट परिसर एवं उसके आसपास 200 मीटर की दूरी में किसी प्रकार का धरना, प्रदर्शन, रैली या जूलूस आदि को प्रतिबंधित किया गया है.







