रायपुर. राज्य शासन ने 7 भारतीय पुलिस सेवा और 1 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी का स्थानांतरण आदेश जारी किया है. शुक्रवार को जारी किए गए इस आदेश में बलौदाबाजार-भाटापारा, बिलासपुर, कवर्धा, बेमेतरा और गरियाबंद जिले के एसपी अब बदल दिए गए हैं. तीन आईपीएस अधिकारियों को एसपी के पद से हटाकर छत्तीसगढ़ आर्म फोर्स की बटालियंस में भेज दिया गया है. राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी झाडू राम ठाकुर का भी तबादला किया गया है. उन्हें गरियाबंद का एसपी बनाया गया है. देखिए सूची
https://किसान के पट्टे पर समिति अध्यक्ष ने खपाने भेजा था 175 कट्टा धान, जब्त
https://15 दिनों में दूसरी बार गांजर सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ध्वस्त!
कोविड-19 से दिवंगतों के आश्रितों को आर्थिक सहायता के लिए 10.44 करोड़ रुपए जारी
रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा 12 जिलों को कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान करने राज्य आपदा मोचन निधि से 10 करोड़ 44 लाख रुपए की अतिरिक्त राशि जारी कर दी गई है. राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव नीलम नामदेव एक्का ने जिला कलेक्टरों से कहा है कि अनुदान सहायता का वितरण डीबीटी या संबंधित हितग्राही आश्रित के बैंक खाते में राशि जमा कर किया जाए. महासमुंद जिले को एक करोड़ 63 लाख 50 हजार रुपए, बस्तर को 38 लाख रुपए, और कोरिया जिले को 20 लाख रुपए, जशपुर जिले को 29.50 लाख रुपए, मुंगेली को 65 लाख रुपए, कोरबा को एक करोड़ 13 लाख रुपए, बीजापुर को 7 लाख रुपए, कांकेर जिले को 24 लाख रुपए, बलौदाबाजार को एक करोड़ 50 हजार रुपए तथा दुर्ग जिले को तीन करोड़ 73 लाख रुपए की राशि आबंटित की गई है.








