रायपुर. मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम स्तर की बरसात और कहीं-कहीं ओले गिरने की संभावना जताई है. मौसम विज्ञान केंद्र, रायपुर के विज्ञानी एचपी चंद्रा के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण 7 जनवरी को दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर, ऊपरी हवा का एक चक्रीय चक्रवाती घेरा बन रहा है. इस घेरे के पूर्व दिशा की ओर आगे बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. इससे हवा की दिशा में परिवर्तन हो गया है. न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि की संभावना बन रही है.9 जनवरी से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना बन रही है. एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि भी संभावित है.
https://लता रूपसिंह ठाकुर निर्विरोध चुनीं गईं लहरौद सरपंच
कोरबा जिले में दुकानें खुलने-बंद होने का समय निर्धारित
कोरबा. कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिले में कोविड संक्रमण के रोकथाम के लिए दुकानों के खुलने और बंद होने की समय अवधि तय कर दी गई है. कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने इस संबंध में जरूरी आदेश जारी कर दिए हैं. जिले के सभी दुकाने रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद रहेंगे. इस अवधि में केवल लोडिंग अनलोडिंग का काम किया जाएगा. सभी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग, आदिवासी विकास विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित आवासीय संस्थाएं आगामी आदेश तक बंद रहेंगे. ऑनलाइन मोड में कक्षाएं संचालित होंगी. जारी आदेशानुसार सभी पुस्तकालय, स्विमिंग पूल, जिम, सिनेमाघर एवं थिएटर बंद रहेंगे. सभी जुलूस और रैलियों, सार्वजनिक समारोहों, सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक और खेल आदि के सामूहिक आयोजन बंद रहेंगे. रेस्टोरेंट्स एवं होटल को उनके क्षमता के एक तिहाई उपस्थिति के साथ संचालन करने की अनुमति होगी.







