আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

अगले 24 घंटे में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना

Published on: April 4, 2020
---Advertisement---

रायपुर. अगले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गई है. एक निजी मौसम पूर्वानुमान वेबसाइट स्काईमेट के मुताबिक उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ 5 अप्रैल को दस्तक दे सकता है. गंगीय पश्चिम बंगाल से आंध्रप्रदेश तक एक ट्रफ बनी हुई हैं. वहीं दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार इस बदलाव की वजह से छत्तीसगढ़ सहित देश के कई राज्यों का मौसम बदल सकता है. अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर राज्यों, बिहार, दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओड़िशा, तेलंगाना और मध्य महाराष्ट्र में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है.

http://कोरोना से निपटने भारत पर्याप्त टेस्ट नहीं कर रहा, ताली बजाना, दीया जलाना हल नहीं : राहुल

मनवा कुर्मी क्षत्रिय ने दी एक लाख रुपए की सहयोग राशि

दुर्ग. मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज एवं धर्मशाला समिति दुर्ग द्वारा छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आह्वान पर अपनी जागरूकता का परिचय देते हुए मनवा कूर्मी क्षत्रिय समाज दुर्ग ईकाई द्वारा 51 हजार एवं दुर्ग धर्मशाला समिति द्वारा 51 हजार कुल 1,02,000/- की राशि मुख्यमंत्री रिलिफ फंड में कलेक्टर दुर्ग के माध्यम से भेजा गया. इस अवसर पर मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष प्रहलाद कुमार वर्मा एवं धर्मशाला समिति के उपाध्यक्ष ई. कौशल कुमार वर्मा द्वारा राशि प्रदान किया गया. इस अवसरपर समाज के गणमान्य नागरिक श्री रोशन कुमार वर्मा व खड़ानंद वर्मा उपस्थित रहे.

http://एक दिन में कोरोना के 601 नए केस, मुंह ढकने को लेकर एडवाइजरी जारी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now