আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

‘छलांग’ का टाइटल सॉन्ग ‘ले छलांग’ रिलीज, दलेर मेंहदी की आवाज का छाया जादू

Published on: November 6, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. एक्टर राजकुमार राव और नुसरत भरूचा की फिल्म ‘छलांग’ का टाइटल ट्रैक ‘ले छलांग’ रिलीज हो गया है. इस फिल्‍म के गाने ‘केयर नी करदा’ और ‘तेरी चूड़ियां’ पहले से ही प्रशंसकों के दिलों पर राज कर रहे हैं और अब यह नया टाइटल ट्रैक धूम मचाने के लिए तैयार है. इस दमदार एनर्जेटिक गाने को लव रंजन ने लिखा है और इसे कम्‍पोज मशहूर म्‍यूजिक कम्‍पोजर हितेश सोनिक ने किया है. इस गाने को दिग्‍गज गायक दलेर मेंहदी ने गाया है और इसे राजकुमार राव, नुशरत भरूचा और जीशान अयूब पर फिल्‍माया गया है.

http://मृत व्यक्तियों के नाम से प्रतिमाह जारी हो रहा राशन



यह गाना अपने थिरकाने वाले म्‍यूजिक के साथ आपको निश्चित रूप से डांस करने पर मजबूर कर देगा. बता दें, लव फिल्म्स प्रोडक्शन की ये फिल्म हंसल मेहता द्वारा निर्देशित है, जिसे गुलशन कुमार व भूषण कुमार ने प्रस्तुत किया है और अजय देवगन, लव रंजन और अंकुर गर्ग ने निर्मित किया है. दो सौ देशों व विदेशों में अमेजन प्राइम सदस्य फिल्म ‘छलांग’ को 13 नवंबर से इस दिवाली के अवसर पर अमेजन पर ‘द ग्रेट इंडियन फेस्टिवल’ के त्योहार विशेष के रूप में स्ट्रीम कर सकते हैं.

http://कभी वनों की अवैध कटाई करते थे ग्रामीण, अब कर रहे लेमन ग्रास की खेती

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now