बिलासपुर. चक दे इंडिया की को-स्टार चित्राशी और एक्टर ध्रुवादित्य ने सात फेरे लेकर आखिरकार रियल लाइफ में पति-पत्नी बन गए हैं. झारखंड की रहने वाली चित्राशी और रायपुर के एक्टर ध्रुवादित्य की शादी से पहले होटल ईस्ट पार्क से बारात निकली. बारात के लिए कांग्रेस नेता चीका वाजपेयी की रेड कॅलर के रेंगलर जीप को खास तौर पर सजाया गया था, जिसमें एक्टर ध्रुवादित्य दूल्हा बनकर सवार हुए. ढोल-तासों के साथ चक दे इंडिया के स्टार्स उनके आगे-आगे थिरकते और खबू मस्ती करते नजर आ रहे थे. पूरे हिंदू और पारंपरिक रीति रिवाज के साथ उनकी शादी की सभी रस्में निभाई गई. समारोह में वर और कन्या पक्ष के लोग एक साथ शामिल हुए.
https://पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का निधन, दुबई में ली अंतिम सांस
बावजूद इसके दोनों पक्षों ने शादी की सभी रस्मों का ख्याल रखा. उत्तराखंड के देहरादून से आए चित्राशी के मायकेवालों ने अपनी परंपरा के अनुसार सभी वैवाहिक आयोजन पूरा किया. इस दौरान बारातियों के मंडप पर पहुंचने पर फूलों के साथ स्वागत किया और उन्हें श्रीफल भी भेंट किए. शादी के मंडप में ही चित्राशी और ध्रुवादित्य का वरमाला हुआ, जिसमें पुरोहित ने वैदिक मंत्रोचार किया और बाद दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाए. धार्मिक परंपरा और रिवाज के अनुसार पुरोहित ने विवाह का मंत्रोचार कर पूजा-पाठ भी कराया. फिर चित्राशी और ध्रुवादित्य ने सात फेरे लिए. इस दौरान ध्रवादित्य ने चित्राशी के मांग में सिंदूर लगाकर सिंदूर रस्म को भी पूरा किया.
https://सुप्रीम कोर्ट में 5 नए जजों की नियुक्ति को केंद्र ने दी मंजूरी







