আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

धान खरीदी कार्य में लापरवाही बरतने पर केन्द्र प्रभारी निलंबित

Published on: January 30, 2020
---Advertisement---

रायपुर. धान उपार्जन केन्द्र प्रभारी अनिल कुमार मेश्राम को सर्मथन मूल्य पर धान खरीदी कार्य में लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. कबीरधाम जिले के बोड़ला अनुविभागीय अधिकारी द्वारा धान खरीदी केन्द्र समानापुर के निरीक्षण के दौरान धान खरीदी निति एवं शासन के निर्देशों के विपरीत बिना ढेरी लगाए खरीदी किया जाना पाया गया. उपार्जन केन्द्र प्रभारी मेश्राम द्वारा बिना ढेरी लगाए धान खरीदी कार्य को गंभीर लापरवाही एवं कर्तव्यों का अवहेलना मानते हुए, संचालक मंडल एवं संयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थाएं दुर्ग के अनुमोदन की प्रत्याशा में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. मेश्राम के स्थान पर बीरबल सार्वे को धान उपार्जन केन्द्र समनापुर का प्रभारी बनाया गया है.

http://भारत ने सुपर ओवर में मारी बाजी, सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त

शराब की अवैध बिक्री करते दो बंदी

महासमुंद. कोतवाली पुलिस ने देशी शराब भट्ठी के पास अवैध रूप से शराब बिक्री करते हुए दो लोगों से 17 लीटर शराब जब्त की है. दोनों आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर जांच में लिया है. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों ही जगह घेराबंदी कर गुडरुपारा शिवचौक निवासी चुन्नुलाल यादव पिता जद्दूराम यादव (39) को गिरफ्तार किया. चुन्नु से 9 लीटर एवं रेलवे कॉलोनी निवासी नागेश राव (30) से पौने 9 लीटर शराब जब्त की गई.

http://प्रेमी संग पकड़ी गई नवविवाहिता, ग्रामीणों ने काट दी दोनों की नाक

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now