नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच का अधिकार सीबीआई को दिया है. लंबे समय से सुशांत का परिवार और उनके फैंस सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे. सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में दर्ज FIR को सही ठहराया है. साथ ही मुंबई पुलिस को जांच में सहयोग करने का आदेश दिया है. कोर्ट ने कहा कि मुंबई पुलिस ने इस मामले में जांच नहीं बल्कि सिर्फ पूछताछ की थी. सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई पुलिस को कहा कि सभी दस्तावेज सीबीआई को दें.
http://‘कोरोना संकट की आड़ लेकर मुख्यमंत्री बघेल धान ख़रीदी टालने का ख़्याल भी न पालें’
सुशांत केस की जांच सीबीआई को मिलने के बाद एक्टर का परिवार काफी खुश है. सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने ट्वीट कर लिखा- आखिरकार, केस की जांच सीबीआई करेगी. वहीं अंकिता लोखंडे ने लिखा- सच जीता. वहीं तमाम बॉलीवुड सेलेब्स के भी रिएक्शन आ रहे हैं. कंगना रनौत ने SSR वॉरियर्स को बधाई दी है. कंगना ने इसे मानवता की जीत बताया है. वहीं अक्षय कुमार ने भी सीबीआई जांच पर खुशी जताई है. उन्होंने ट्वीट कर सच सामने आने की उम्मीद जताई.
http://ट्यूशन फीस के अतिरिक्त फीस न लिया जाए, शिकायत पर होगी सख्त कार्रवाई : कलेक्टर
Supreme Court orders CBI investigation in #SushantSinghRajput death case https://t.co/vtrUwi8zu5
— ANI (@ANI) August 19, 2020
SC also said that any other FIR registered in connection with the Sushant Singh Rajput's death will also be investigated by the CBI. We hope that we should get justice very soon. The family is very happy with the verdict: Vikas Singh, Lawyer of Sushant Singh Rajput's father https://t.co/93a6w4HoqA
— ANI (@ANI) August 19, 2020










