महासमुंद. भेंट-मुलाकात के तहत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आगामी दिनों क्षेत्र आगमन पर महासमुंद जिले में डीएमएफ की राशि का दुरुपयोग मामले की शिकायत की जाएगी. छत्तीसगढ़ नागरिक कल्याण समिति रायपुर के संयोजक पंकज साहू ने बताया कि डीएमएफ की राशि की बंदरबांट की गई है. जिले में अफसरशाही, पीड़ितों को थाने में फैना (पुलिस हस्तक्षेप अयोग्य) काटकर दिए जाने, कोरोनाकाल में गरीब मजदूरों को राशन वितरित नहीं किए जाने आदि अव्यवस्थाओं की शिकायत समिति मुख्यमंत्री से करेगी. उल्लेखनीय है कि महासमुंद से सिरपुर तक साइकिल यात्रा के नाम पर जिला प्रशासन ने डीएमएफ की राशि का दुरुपयोग करते हुए 14.99 लाख रुपए फूंक दिया. डीएमएफ की राशि मात्र खनिज उत्खनन क्षेत्र या इससे प्रभावित सात किमी के क्षेत्र पर ही खर्च की जा सकती है, पर कलेक्टर ने इस मद का खुलकर दुरुपयोग करते हुए मनचाहा खर्च किया है.
https://Ducati DesertX भारत में लॉन्च, जानिए क्या है इस बाइक में खास
बता दें कि कलेक्टर जिला खनिज संस्थान न्यास के अध्यक्ष और जिला पंचायत सीईओ न्यास के सचिव हैं. दोनों ने खनिज विभाग मंत्रालय रायपुर छग के दिशा-निर्देश के विपरीत जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) से 14.99 लाख रुपए साइकिल से सैर पर खर्च की प्रशासकीय स्वीकृति दे दी. विगत 26 मार्च को ‘टूर दे सिरपुर’ के तहत सुबह वन विद्यालय परिसर से साइकिल यात्रियों का दल सिरपुर के लिए रवाना हुआ था. इस आयोजन पर कलेक्टर व पदेन अध्यक्ष जिला खनिज संस्थान न्यास ने जिला खनिज संस्थान न्यास मद से 14 लाख 99 हजार दो सौ रुपए खर्च की प्रशासकीय स्वीकृति दी है. उक्त साइकिल यात्रा के अलावा शहर की एक अवैध कॉलोनी में सीसी रोड निर्माण के लिए डीएमएफ अध्यक्ष ने डीएमएफ से ही 18 लाख रुपए दे दिए.
https://कर्तव्य से अनुपस्थित, 11 शिक्षकों को किया गया अवैतनिक







