আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पुलिया से टकराकर पलटी कार में लगी आग, एक ही परिवार के 5 लोग जिंदा जले

Published on: April 22, 2022
---Advertisement---

राजनांदगांव. गुरुवार देर रात एक कार पुलिया से टकराकर पलट गई. बाद कार में आग लग गई. हादसे में पति-पत्नी सहित उनकी 3 बेटियों की मौत हो गई. सूचना मिलने पर देर रात ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई. जानकारी के खैरागढ़ के गोलबाजार निवासी सुभाष कोचर अपनी पत्नी कांति कोचर और तीन बेटियों भावना कोचर, वृद्धि कोचर और पूजा कोचर के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे. वहां से सभी गुरुवार देर रात करीब 2 बजे ऑल्टो कार में लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में खैरागढ़ रोड पर ठेलकाडीह क्षेत्र में ग्राम सिंगारपुर के पास कार में अचानक आग लग गई.

https://व्यापमं द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षाओं की संभावित तिथियां जारी

इसके चलते किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला. हादसा होते देख किसी ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी. बाद ठेलकाडीह थाना पुलिस के साथ ही SDOP खैरागढ़ भी मौके पर पहुंच गए. कार में अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में ऐसा लगता है कि पुलिया से तेज रफ्तार कार टकराने के बाद पलट गई और उसमें आग लग गई होगी. फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है. वहीं शुक्रवार सुबह से फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई.

https://शिक्षकों के लिए भी 24 अप्रैल से ग्रीष्मावकाश, आदेश जारी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now