कांकेर. सड़क हादसे में ओडिशा के नायब तहसीलदार, उनकी पत्नी और साले सहित 4 लोगों की मौत हो गई. शनिवार रात कांकेर से शादी समारोह में शामिल होकर कार से लौट रहे थे तभी जंगलवार कॉलेज के पास उनकी कार गायब हो गई थी. सोमवार सुबह NH-30 पर हाईवे से करीब 15 मीटर दूर कार कुएं में गिरी मिली. पुलिस ने कार बाहर निकलवाई तो उसमें चारों के शव मिले हैं. जानकारी के मुताबिक कोंडागांव से सपन कुमार सरकार अपनी पत्नी रीता सरकार, उनके भाई विश्वजीत अधिकारी और अन्य रिश्तेदार हजारी लाल ढाली के साथ कांकेर शादी समारोह में आए हुए थे.
https://त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के लिए कार्यक्रम घोषित, 16 से नामांकन
ये सभी मूल रूप से ओडिशा के रहने वाले थे. शादी समारोह में शामिल होकर सभी अपनी कार से लौट रहे थे. शनिवार रात करीब 10 बजकर 40 मिनट पर दुधावा चौक पार करने के बाद जंगलवार कॉलेज के पास चारों का मोबाइल बंद बताने लगा. पुलिस सीसीटीवी खंगालते हुए जंगलवार कॉलेज के पास स्थित कुएं के पास पहुंची तो संदेह हुआ. कुआं हाईवे से करीब 15 मीटर की दूरी पर था, काफी पुराना होने के चलते इस्तेमाल नहीं होता था. आस-पास काफी झाड़ियों उग आई थी. झाड़ियां हटाकर देखा गया तो अंदर कार गिरी हुई थी. पुलिस ने जेसीबी और क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला, जिसमें चारों के शव मिले.
https://ट्विटर की ब्लू सब्सक्रिप्शन सर्विस री-लॉन्च, आईफोन यूजर्स को चुकाने होंगे ज्यादा पैसे







