আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पेड़ से टकराने के बाद कार में लगी आग, 3 की जिंदा जलकर मौत

Published on: January 22, 2023
---Advertisement---

बिलासपुर. रतनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे के बाद कार में भीषण आग लग गई. इससे कार सवार 3 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. तीनों के कंकाल कार से बरामद हुए हैं। मरने वालों में दो युवक और एक युवती शामिल है. मृतकों की पहचान शाहनवाज खान, अभिषेक कुर्रे के रूप में हुई है. युवती की पहचान नहीं हो पाई है. तीनों बिलासपुर से रतनपुर की ओर घुमने जा रहे थे. तभी खैरा गांव और पोड़ी के बीच स्थित देसी मसाला दुकान के पास हादसा हो गया. घटना शनिवार देर रात 1-2 बजे के बीच की बताई जा रही है.

https://गोरी नागोरी ने शेयर किया डांस वीडियो, देख फटा रह गया फैंस का मुंह

RMKK रोड पर पोंड़ी गांव में मसाला दुकान के आगे कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में देखते ही देखते आग लग गई और कार सवार जिंदा ही जल गए. आग इतनी भीषण थी कि उनकी हड्डियां तक जलकर राख हो गईं. राहगीरों ने अपने स्तर पर लोगों को बचाने का प्रयास जरूर किया, लेकिन वे भी कुछ नहीं कर सके. कार का नंबर CG 10 BD 7861 है. पुलिस की जांच में पता चला है कि कार मृतक शाहनवाज के नाम से रजिस्टर्ड है. कार के भीतर 3 शवों की हड्डियां दिखाई दे रही हैं. पुलिस ने बताया कि अभी ये भी बता पाना मुश्किल है कि कार में कितने लोग सवार थे और वे कहां से कहां जाने के लिए निकले थे.

https://श्रद्धा मर्डर केस में 3000 पन्नों की ड्राफ्ट चार्जशीट तैयार, जल्द दाखिल करेगी पुलिस

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now