আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पेड़ से टक्कर के बाद कार में लगी आग, 2 की मौत, 4 घायल

Published on: December 13, 2022
---Advertisement---

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर. बेलबहरा के पास जंगल में देर रात पेड़ से टक्कर के बाद कार में आग लग गई. हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई. चार घायलों को मनेंद्रगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल में रेफर किया गया है. जानकारी के अनुसार एनएच- 43 में मनेंद्रगढ़-अंबिकापुर मार्ग पर देर रात सूरजपुर से एक कार में सवार लोग कोतमा की ओर आ रहे थे. इसी दौरान बैकुंठपुर-मनेंद्रगढ़ मार्ग पर लगभग 11.30 बजे बेलबहरा के पास कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई और कार में आग लग गई.

https://नोरा फतेही के हॉट लुक ने इंटरनेट पर लगाई आग, नजरें हटाना मुश्किल!

दुर्घटना के समय वहां से गुजर रहे पटना (कोरिया) निवासी दो युवकों ने 6 लोगों को जलती कार से बाहर निकाला. जिसमें से कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई. उस वक्त मोहम्मद ख्वाजा नाम के एक शख्स की शिनाख्त हो पाई थी. सभी लोगों को कार से निकालने के बाद दोनों युवकों ने मोबाइल से पुलिस को सूचना दी और फेसबुक लाइव के माध्यम से मदद की गुहार लगाई. इस दौरान पूरी कार जलकर खाक हो गई. घटना के काफी देर बाद मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को मनेन्द्रगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. यहां इलाज के दौरान एक घायल की और मौत हो गई. अन्य घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों द्वारा जिला अस्पताल रेफर किया गया.

https://संसद में विपक्ष का हंगामा, रक्षा मंत्री बोले- भारतीय सेना ने चीनी सैनिकों को खदेड़ा

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now