बिलासपुर. एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई. जबकि दूसरी बाइक पर सवार कांस्टेबल और उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के अनुसार बाइक सवार तीन युवक कोटा से बिलासपुर की ओर आ रहे थे. अभी वे कोटा क्षेत्र के पीपरतराई के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार जाइलो ने उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद अनियंत्रित होकर एक अन्य बाइक पर सवार कोटा थाने के कांस्टेबल और उनकी बेटी को टक्कर मार दी. हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
http://मौनी रॉय ने ब्लैक ड्रेस में दिखाया स्टाइलिश अंदाज, सनसेट के बीच यूं दिया पोज
उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. टक्कर के बाद कार रुक गई और चालक उतरकर भाग निकला. मृत युवकों में लोफंदी निवासी दुर्गेश पटेल (20) और चिल्फी निवासी प्रेम भास्कर (16) शामिल है जबकि तीसरे की पहचान नहीं हो सकी है. सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई. देखा कि कार में एक युवती भी थी. उसे बिलासपुर के अस्पताल ले जाया जा रहा था. बताया जा रहा है कि युवती ने जहरीला पदार्थ खाया हुआ है. हालांकि अभी तक पूरी घटना स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया है.
http://बारदाना जमा नहीं करने वाले दो शासकीय उचित मूल्य की दुकानें निलंबित







