আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सीएएफ जवान ने साथियों पर की फायरिंग, एक की मौत, 2 गंभीर

Published on: February 2, 2020
---Advertisement---

बीजापुर. सीएएफ के एक जवान ने शनिवार रात साथियों पर फायरिंग कर दी. जिससे एक जवान की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों में गोली चलाने वाला सिपाही भी शामिल है. जानकारी के मुताबिक, फरसेगढ़ क्षेत्र में सीएएफ का कैंप में 13वीं बटालियन के जवान ड्यूटी पर हैं. बताया जा रहा है कि शनिवार रात किसी बात को लेकर जवानों का आपस में विवाद हो गया. इसके बाद एक जवान ने अपने साथियों पर फायरिंग कर दी. इस फायरिंग में एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य जवान के पैर में गोली लगी है.

http://अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

वहीं फायर करने वाले जवान ने खुद भी गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया. गोली उसके जबड़े को चीरती हुई निकल गई है. बताया जा रहा है कि गोली चलाने वाले जवान का नाम दयाशंकर शुक्ला है, जबकि मरने वाले जवान की पहचान रविरंजन के रूप में हुई है. जबकि अन्य घायल का नाम मोहम्मद आरिफ है. दयाशंकर शुक्ला को देर रात हेलीकॉप्टर से रायपुर लाया गया और रामकृष्ण केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, दूसरा जवान मोहम्मद शकील का इलाज बीजापुर जिला अस्पताल में जारी है. अधिकारियों के मुताबिक, अभी जवानों के बीच विवाद का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. मामले की जांच की जा रही है.

http://चुनाव कार्य में लापरवाही, दो पंचायत सचिव निलंबित

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now