बागबाहरा. समर्थन मूल्य पर एक दिसंबर से धान खरीदी प्रारंभ हो जाएगी पर खरीदी केन्द्रों में क्रय की जाने वाली सामग्री तथा उसके परिवहन की व्यवस्था हेतु अब तक कोई निविदा आमंत्रित नहीं की गई है. बताया जाता है कि प्रतिवर्ष इस व्यवस्था को गुपचुप तरीके से अंजाम दिया जाता रहा है. जानकारी के मुताबिक खरीदी केन्द्रों में भूंसा, रंग, कीटनाशक, सुतली, बारदाना, तिरपाल खरीदी तथा सामग्री के परिवहन हेतु विपणन संघ द्वारा अब तक कोई निविदा नहीं निकाली गई है. प्रदेशभर में धान खरीदी पूर्व करोड़ों रुपए की सामग्री क्रय की जाती है पर उक्त सामग्री किसके द्वारा पूर्ति की जाती है यह पता नहीं चल पाता.
http://राशन कार्ड बनाने खाद्य निरीक्षक मांग रहा था रुपए, कलेक्टर ने किया निलंबित
विपणन संघ कार्यालय में इन सामग्रियों के परिवहन निविदा का एक पत्र चस्पा कर दिया जाता है. जिससे इच्छुक लोगों को इसकी जानकारी नहीं मिल पाती. नियमानुसार सरकारी संस्थाओं में किसी भी सामग्री का क्रय-विक्रय या परिवहन की जानकारी निविदा के माध्यम से दिया जाना होता है पर अमूमन ऐसा नहीं किया जाता. उसी प्रकार समिति द्वारा तिरपाल, सुतली, रंग, कीटनाशक, भूंसा क्रय की जानकारी नहीं दी जाती. इन सामग्रियों को सीधे खरीदी प्रभारी अपने हिसाब से करते हैं. छत्तीसगढ़ सरकार खरीदी पूर्व व्यवस्थाओं के लिए पारदर्शिता बरतने का आदेश संस्था प्रमुखों को क्यों नहीं दिया जाता यह समझ से परे है.
http://विधायक की सुपुत्री मीनू व्यवहार न्यायाधीश हेतु चयनित, क्षेत्र में हर्ष
निविदा आमंत्रित करने विपणन संघ तथा खरीदी केन्द्रों को आदेशित किया जाना चाहिए ताकि इससे जुड़े इच्छुक व्यवसायियों, ट्रांसपोर्टरों को जानकारी हो सके. समाचार पत्रों में निविदा आमंत्रित करने से प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी तो इससे सामग्री सस्ते दर पर मिल सकती है और परिवहन दर में भी कमी आ सकती है इससे सरकारी संस्थान को लाभ होगा. इस संबंध में जिला विपणन अधिकारी से उनका पक्ष जानने उनके मोबाइल में 4-5 बार सम्पर्क किया गया पर उन्होंने मोबाइल रिसीव नहीं किया. उप पंजीयक से भी सम्पर्क करने का प्रयास किया गया पर उन्होने भी मोबाइल रिसीव नहीं किया.
खबर का असर : स्मिता ने उठाया सड़कविहीन बेलर का मुद्दा, सांसद और कलेक्टर ने दिया आश्वासन https://t.co/WwZ619b9Fm
— Cg Janadesh (@CJanadesh) November 7, 2020







