আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

व्यावसायियों ने सौंपा संकल्प पत्र, बिना मास्क ग्राहकों को नहीं देंगे सामान

Published on: July 17, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. चेंबर ऑफ कॉमर्स, सब्जी, होटल और बिजली दुकानों से अब बिना मास्क के लोगों को सामग्री नहीं दी जाएगी. प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण से बचाव इसकी रोकथाम को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर एवं जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम सुनील चंद्रवंशी ने चेम्बर ऑफ कॉमर्स, सब्जी विक्रेता संघ, होटल व्यवसायी, इलेक्ट्रॉनिकल संघ की संयुक्त बैठक ली. बैठक में एसडीएम सुनील चंद्रवंशी ने सभी व्यवसायियों से कहा महासमुंद के व्यावसायी खरीदारी रायपुर से करते हैं ऐसे में सभी व्यापारियों को सतर्क एवं सावधान रहने की जरूरत है. उन्होंने कहा कौन किसके संपर्क में आ रहे हैं यह कोई भी नहीं जानता.

http://भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल

उन्होंने कहा अन्य जिलों के बनिस्बत महासमुंद में संक्रमण का फैलाव बहुत ही कम है. इसे और भी कम किया जा सकता है. एसडीएम चंद्रवंशी ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की एक जानकारी देते हुए कहा कि संक्रमण का फैलाव हवा में भी होता है, और बिना मास्क के इससे नहीं बचा जा सकता. उन्होंने आगे कहा कि यहां के व्यापारियों का जिला प्रशासन को हमेशा सहयोग मिलता रहा है और आगे भी सहयोग बनाए रखें. उन्होंने व्यापारियों से कहा कि अपनी दुकानों में आने वाले ग्राहकों को बिना मास्क के कोई भी सामग्री उपलब्ध न कराएं. दुकानों में आने वाले ग्राहकों का सैनिटाइजर से हाथ धुलाएं,  और ग्राहकों को मास्क पहने के साथ सोशल डिस्टेसिंग का अनिवार्य रूप से पालन कराएं.

http://फिल्म ‘रात अकेली है’ का ट्रेलर रिलीज, मर्डर मिस्ट्री सुलझाएंगे नवाजुद्दीन

नपाध्यक्ष श्री चंद्राकर ने भी व्यवसायियों को समझाइश देते हुए कहा कि संक्रमण से शहर की सुरक्षा करने की जिम्मेदारी अकेले जिला प्रशासन की नहीं इस शहर की तमाम नागरिकों की है. उन्होने कहा कि पालिका व जिला प्रशासन का उद्देश्य सिर्फ चालान करना नहीं है. इस चालान के जरिए लोगों में जागरूकता लाने का प्रयास है. इस दौरान सभी व्यापारियों ने एक मत होकर कहा कि शनिवार से बिना मास्क के ग्राहकों को कोई भी सामग्री नहीं दी जाएगी. पालिका अध्यक्ष एवं एसडीएम के समक्ष व्यापारियों ने प्रतिज्ञा करते हुए संकल्प पत्र भर कर सौंपा है. इस अवसर पर चेंबर ऑफ कॉमर्स से शंभू साहू, जिला सब्जी विक्रेता संघ के संतोष चंद्राकर, इलेक्ट्रॉनिक संघ के मनीष शर्मा सहित पालिका के सभापति एवं पार्षदगण उपस्थित थे.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now