पिथौरा. विगत गुरुवार की शाम करीब साढ़े आठ बजे बार चौक स्थित व्यवसायी नन्दू महन्ती के घर जबरन घुसकर रिवाल्वर दिखाने वाले मामले में स्थानीय पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में अब तक कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. सूत्रों के अनुसार लूट या डकैती के षड्यंत्र में शामिल करीब आधे दर्जन अरोपियों के शामिल होने की संभावना व्यक्त की जा रही है. अब तक कुल तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि एसडीओपी पुपलेश पात्रे ने भी की है. जानकारी के अनुसार मुख्यमार्ग पर शाम साढ़े आठ बजे लूट या डकैती के प्रयास को जिला पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने गम्भीरता से लेते हुए तुरंत पिथौरा पहुंचकर स्थानीय पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर आरोपियों को तत्काल पकड़ने के निर्देश दिए थे.
बाद हरकत में आई पिथौरा पुलिस के एसडीओपी पुपलेश पात्रे एवं प्रशिक्षु डीएसपी थाना प्रभारी अपूर्वा सिंह क्षत्रिय ने अलग-अलग टीम के माध्यम से पकड़े गए आरोपी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार लगातार छापामार कार्रवाई करते हुए घटनास्थल से पकड़े गए एक आरोपी मनजीत बाघ निवासी कांटापाली बरगढ़ के अलावा अश्विनी बड़बुचिया पिता पद्मलोचन (22) निवासी ग्राम मेलछा मुंडा पदमपुर एवं प्रकाश यादव पिता शांतिलाल (30) निवासी सब्जी बाजार सराईपाली को गिरफ्तार कर लिया है. इनमें एक आरोपी अश्विनी ने पुलिस के सामने कबूल किया कि वह कार के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़ा था जिसमें तीनों लुटेरों को बाइक से उतारकर ले जाना था.
http://स्प्लेंडर प्लस का नया एडिशन लॉन्च, खुद की च्वाइस पर लगवा सकेंगे ग्राफिक्स
मुख्य आरोपी पकड़ से बाहर
घटना में शामिल पकड़े गए एक मात्र अरोपी मनजीत बाघ के साथ नन्दू के घर रिवाल्वर लेकर घुसने वाले दोनों आरोपी अभी पुलिस पकड़ से बाहर हैं. सूत्र बताते है कि मामले की सभी संभावनाओ पर सूक्ष्म जांच की जा रही है. पुलिस के अनुसार सभी आरोपी शीघ्र ही पकड़ लिए जाएंगे.
स्थानीय के शामिल होने की संभावना
इधर, आरोपियों द्वारा पुलिस को दिए गए बयान में कुछ स्थानीय लोगों के भी शामिल होने का सन्देह भी प्रबल होने लगा है क्योंकि बाहर से आकर चिन्हित घर बताने वाला स्थानीय ही हो सकता है. सूत्र बताते हैं कि नन्दू महन्ती मजदूरों को अन्य प्रांतों में भेजने का कार्य भी करता है और मजदूरों को अग्रिम बांटने के लिए इसी सप्ताह वह मोटी रकम लेकर आया था. माना जा रहा है कि इसी पुख्ता सूचना के बाद ही डकैती की योजना बनाई गई होगी.
http://15 क्विंटल धान की सीमा समाप्त कर सालभर धान खरीदे सरकार : नरेंद्र
दोपहिया ओड़िशा पासिंग
आरोपी जिस बाइक से नन्दू महन्ती के घर आए थे वह अपाचे बाइक है जो कि ओड़िशा पासिंग की बताई जा रही है. इसके अलावा घटना को अंजाम देने उपयोग में लाई गई कार की जब्ती भी जल्द ही करने की बात सूत्र बता रहे हैं. ज्ञात हो कि विगत गुरुवार शाम चहल पहल के बीच ही पिथौरा के व्यवसायी नन्दू महन्ती के घर में तीन बाइक सवार पहुंचे थे और बाइक गिरवी रखने से चर्चा शुरू कर आरोपियों ने लूट हेतु रिवाल्वर तक निकाल ली थी. बाद अपने साहसिक प्रयास से नन्दू दम्पत्ति ने घर के डाइनिंग की कुर्सी को ही अपना बचाव का हथियार बनाकर आरोपियों से संघर्ष किया था. लिहाजा दो आरोपी तो भाग निकले पर एक अरोपी मनजीत बाघ बरगढ़ राहगीरों के सहयोग से पकड़ा गया था.
माँ भख्खेश्वरी देवी करती हैं गांव की रक्षा, बहते-बहते आई थीं माँ की प्रतिमा https://t.co/7O3er8lfnh
— Cg Janadesh (@CJanadesh) October 24, 2020
प्याज की बढ़ती कीमतों पर लगेगा ब्रेक, सरकार ने लागू किए ये नियम https://t.co/QHc9VVUw6c
— Cg Janadesh (@CJanadesh) October 23, 2020
प्रभास के जन्मदिन पर फिल्म राधेश्याम का मोशन वीडियो रिलीज https://t.co/UGLFJDr8Cv
— Cg Janadesh (@CJanadesh) October 23, 2020







