আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

परीक्षा देकर बाइक से लौट रहे 3 छात्रों को बस ने रौंदा, मौत

Published on: September 30, 2022
---Advertisement---

भिलाई. एक बस ने ओवरटेक करने के चक्कर में सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी. भिड़ंत इतनी तेज थी बाइक सवार तीनों छात्रों की मौत हो गई. तीनों छात्र 12वीं में पढ़ते थे और त्रैमासिक परीक्षा देकर घर लौट रहे थे. पुलिस के अनुसार गुरुवार शाम राटाडाह चौक के पास सड़क दुर्घटना की सूचना मिली थी. तीनों छात्र ग्राम देवरी के रहने वाले थे. धमधा शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बालक में पढ़ते थे. उनकी त्रैमासिक परीक्षा चल रही थी. तीनों छात्र बाइक सीजी 07 एम 8598 से परीक्षा देने धमधा गए थे. बाइक सवार तीनों छात्र शाम को अपने घर देवरी लौट रहे थे.

https://चलती कार में लगी आग, परिवार ने कूदकर बचाई जान

शाम करीब 5.30 बजे के करीब वे जैसे ही राटाडाह चौक के पास पहुंचे थे, सामने से दुर्ग की ओर आ रही नवीन ट्रैवल्स की यात्री बस सीजी 07 E- 9909 ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. सड़क दुर्घटना में दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं एक को एंबुलेंस से दुर्ग लाया गया, लेकिन उसने भी रास्ते में दम तोड़ दिया. पुलिस ने बस को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है. मृतकों की पहचान कोमल साहू पिता टिकाराम साहू (18), चंद्रशेखर साहू पिता नरसिंह साहू (17) और दीपक साहू पिता घनश्याम साहू (17) के रूप में हुई है.

https://टीम इंडिया को बड़ा झटका, टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुए बुमराह

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now