पिथौरा. लॉकडाउन के बाद आवागमन सुगम करने हेतु प्रारंभ की गई बसों में अब बस संचालकों द्वारा शासन की अनुमति के बगैर ही मनमाना किराया वसूल किया जा रहा है. इससे पहले से महंगाई की मार झेल रहा निम्न वर्ग परेशान हो चुका है. जानकारी के अनुसार प्रदेश में विभिन्न बस संचालकों द्वारा बसों का संचालन विभिन्न मार्ग पर किया जा रहा है. रायपुर से सराईपाली मार्ग पर चलने वाली बसों के कुछ संचालकों ने किराया वसूली की हद पार कर दी है. यहां बसों की आने-जाने की टाइमिंग देखने वाले युवक ने बताया कि पिथौरा से रायपुर पहले 100 रुपए भाड़ा लिया जाता था वह अब सीधे दोगुना 200 रुपए वसूला जा रहा है.
http://सबसे अधिक ट्रैफिक वाले मार्ग पर बाजार, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
यहां से सांकरा 20 का 40, सरायपाली 80 का 150 रुपए वसूल किए जा रहे हैं. इस संबंध में बस के स्टाफ से पूछे जाने पर उन्होंने डीजल का भाव बढ़ने को कारण बताया. ज्ञात हो कि किसी भी कारण से बसों के किराए की दर राज्य स्तर पर सरकार ही तय कर किराया सूची बसों में चस्पा कराती है पर सरकार द्वारा अब तक किराए में कोई वृद्धि नहीं किए जाने के बाद भी बस संचालक अपनी बसों से पुरानी किराया सूची निकालकर स्वयं ही नई दर लागू कर अत्यधिक किराया वसूलने लगे हैं. नगर के समाजसेवी गुरदीप सिंह ने इस संबंध में मुख्यमंत्री एवं आरटीओ महासमुन्द को पत्र लिखकर शासकीय दर से ही किराया वसूलने के आदेश देने की मांग की है.
http://BMW 5 Series 2021 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और खासियत







