पिथौरा. राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर मुम्बई से पश्चिम बंगाल जा रही मजदूरों से भरी एक बस आज सुबह करीब 6 बजे तुमगांव थानांतर्गत कुहरी मोड़ से छछान माता मंदिर के बीच पलट गई. जिससे बस में सवार 26 में से 12 से अधिक मजदूर चोटिल हो गए. इनमें एक का पैर फ्रैक्चर होने की खबर है. जानकारी के अनुसार बंगाल सरकार द्वारा भेजी गई बस क्र WB 29 A 7987 से मजदूर जावेरी बाजार मुम्बई से अपने जिला मेदनीपुर पश्चिम बंगाल जा रहे थे. लम्बे सफर के कारण सुबह रफ्तार में चल रही बस के चालक को झपकी आ गई जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई. सूचना मिलते ही तुमगांव पुलिस तत्काल घटनास्थल पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुमगांव पहुंचाया जहां साधारण चोटिलों को प्रथम उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई.
http://पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकार्ड 7466 नए केस, 175 की मौत
जबकि अमित सन्तरा का पैर फ्रैक्चर होने के कारण उन्हे उच्च उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया. उपचार के बाद जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा तत्काल अन्य बस की व्यवस्था कर सभी को उनके जिला मेदनीपुर पंश्चिम बंगाल भेजा गया. बता दें कि विगत दिनों एक बस चालक की अमानवीय हरकत एवं पिथौरा स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के अभाव में दम तोड़ने वाले पश्चिम बंगाल के युवक के भतीजे सुल्तान को भी गुरूवार को स्थानीय पुलिस के एसडीओपी पुपलेश पात्रे एवं थाना प्रभारी एनके स्वर्णकार ने मानवता का परिचय देते हुए उसे पश्चिम बंगाल जा रही एक निजी बस में बैठाकर उसके घर भेजा. ज्ञात हो कि सुल्तान के चाचा की शुगर एवं उपचार के अभाव में मौत के बाद मुस्लिम समाज द्वारा उनका मुस्लिम रीति रिवाज से यही कफ़न दफन कर किया गया था.
http://प्रवासी मजदूरों से न लिया जाए बसों-ट्रेनों का किराया : सुप्रीम कोर्ट







