আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

PS-1 की बंपर कमाई, जानिए अब तक कितना हुआ कलेक्शन

Published on: October 15, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. साउथ सिनेमा के दिग्गज डायरेक्टर मणि रत्नम की ड्रामा पीरियड पौन्नियन सेल्वन-1 दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. साउथ सुपरस्टार विक्रम चियान और बॉलीवुड सुपरस्टार ऐश्वर्या राय बच्चन जैसे तमाम कलाकारों से सजी पीएस-1 लगातार बंपर कमाई करती जा रही है. हिंदी वर्जन में भी पौन्नियन सेल्वन 1 बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ रही है.30 सितंबर को पौन्नियन सेल्वन 1 सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. रिलीज के दो सप्ताह बाद भी पौन्नियन सेल्वन-1 बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में कोई भी कसर नहीं छोड़ रही है. शुक्रवार को हिंदी फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर मणि रत्नम की पौन्नियन सेल्वन 1 के हिंदी बेल्ट में कमाई के लेटेस्ट आंकड़ो को पेश किया है.

https://दहेज में गाड़ी न मिलने पर पत्नी को फोन कर दिया तीन तलाक, मामला दर्ज

तरण की ओर से दी गई जानकारी के हिसाब से- पौन्नियन सेल्वन 1 ने रिलीज के 14वें दिन गुरुवार को 40 लाख रुपए की कमाई की है. जिसकी वजह से फिल्म का कुल हिंदी वर्जन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 19.87 करोड़ हो गया है. दूसरे सप्ताह में पौन्नियन सेल्वन-1 ने हिंदी भाषा में 5.62 करोड़ की टोटल इनकम की है. वहीं पहले सप्ताह में पौन्नियन सेल्वन 1 का ये आंकड़ा 14.25 करोड़ था. किसी भी पैन इंडिया फिल्म के लिए हिंदी बेल्ट की ये कमाई काफी सफल मानी जाती है.  हिंदी वर्जन में पौन्नियन सेल्वन 1 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े भले ही आपको कम लग रहे होंगे. लेकिन वर्ल्डवाइड पौन्नियन सेल्वन 1 के कलेक्शन को जानकर यकीनन आप हैरान हो जाएंगे. खबरों के मुताबिक मणि रत्नम की पौन्नियन सेल्वन पार्ट-1 अब तक दुनिया भर में 350 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है.

https://महंगाई की मार, अमूल ने फिर बढ़ाए दूध के दाम

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now